facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा ने जनगणना में जाति संबंधी विवरण एकत्र करने का अनुरोध किया : सरकार

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:35 PM IST

बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा ने जनगणना में जाति संबंधी विवरण एकत्र करने का अनुरोध किया : सरकार
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) सरकार ने मंगलवार को बताया कि तीन राज्यों– बिहार

लोकसभा में ए गणेशमूर्ति के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार ने इस दशक की जनगणना के लिए आंकड़े एकत्र करने की कोई पहल की है और क्या आंकडों के साथ- साथ जातिवार जनगणना कराने की मांग की जा रही है?

गृह राज्य मंत्री ने उत्तर में कहा कि जनगणना में समय-समय पर यथा संशोधित संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश 1950 एवं संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश 1950 के तहत आने वाली जातियों एवं जनजातियों की गणना की जाती है।

नित्यानंद राय ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने आजादी के बाद से जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा जातिवार जनसंख्या की गणना नहीं की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीन राज्यों- बिहार, महाराष्ट्र और ओडिशा तथा कुछ संगठनों ने आगामी जनगणना में जाति आधारित विवरण एकत्र करने का अनुरोध किया है।’’

राय ने बताया कि आगामी जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी जिसमें स्व-गणना का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को एकत्र करने के लिये मोबाइल ऐप और विभिन्न जनगणना संबंधी गतिविधियों के प्रबंधन तथा निगरानी के लिये जनगणना पोर्टल विकसित किया गया है।

राय ने यह भी बताया कि कोविड महामारी के कारण जनगणना 2021 और संबंधित गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

भाषा दीपक दीपक वैभव

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement