facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

मुक्केबाजी का मक्का बनेगा भिवानी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:02 PM IST

ओलंपिक में विजेंद्र कुमार के  बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी में एक मुक्केबाजी अकादमी बनाने की घोषणा की है।


मालूम हो कि विजेंद्र भिवानी में ही पला-बढ़ा है और उसने सुविधाओं और संसाधनों की कमी के बावजूद ओलंपिक में अपना परचम लहराया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विजेंद्र को पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक बनाने और  क्वार्टर फाइनल जीतने के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

हुड्डा ने कहा कि अगर विजेंद्र ओलंपिक में स्वर्ण पदक को भी अपने नाम कर लेता है तो उसे 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार की खेल नीति के तहत ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को दो करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वाले को एक करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले  खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। हुड्डा ने कहा कि ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले प्रत्येक हरियाणवी खिलाड़ी को 25 लाख रुपये  दिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - August 21, 2008 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement