facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

BCCI को हो सकता है 955 करोड़ रुपये का नुकसान, जानिए क्यो ?

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:43 PM IST

ICC World CUP 2023: भारत अगले साल 50 ओवरों के वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार BCCI को इस टूर्नामेंट की वजह से 955 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर और नवंबर के महीने में खेला जाएगा। 
मैचों के प्रसारण से मिलने वाले पैसे पर फंसा पेंच

वर्तमान नियमों के अनुसार ICC को मैचों के प्रसारण से होने वाली कमाई पर 21.84 फीसदी टैक्स देना होगा। आमतौर पर ICC मेजबान देश की सरकार से वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंटों के आयोजन के लिए कर में छूट मांगती है। आपको बता दें कि भारत में कर नियमों में इस तरह की छूट देने का प्रावधान नहीं है। अगर भारत सरकार ICC को टैक्स में छूट नहीं देती है तो BCCI को 955 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
BCCI को 2016 में टी20 वर्ल्ड कप में 193 करोड़ का नुकसान हुआ

2016 के टी20 वर्ल्ड कप में टैक्स में छूट नहीं मिलने के कारण पहले ही BCCI को 193 करोड़ रुपये के नुकसान उठाना पड़ा था। ICC ट्रिब्यूनल में यह मामला अभी भी लंबित है। ICC को 2023 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के प्रसारण से 4400 करोड़ रूपये राजस्व मिलने की उम्मीद है। 

Advertisement
First Published - October 14, 2022 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement