facebookmetapixel
Advertisement
मल्टीबैगर स्टॉक फिर करेगा धमाका! नतीजों के बाद अशोक लेलैंड पर 40% अपसाइड का टारगेट; ब्रोकरेजेज ने क्यों जताया भरोसा?FMCG कंपनियों ने सिर्फ 30% लागत ग्राहकों पर डाली, आगे और महंगे हो सकते हैं रोजमर्रा के सामानमोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹807 वाला शेयर ₹980 पर खुला, निवेशकों को मिला 21% का फायदाधूत ट्रांसमिशन IPO की 38% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹5600 का मुनाफा, Hold करें या बेच दें?होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझाव

बागपतः महिला आरक्षियों से अभद्रता मामले इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार त्यागी निलबिंत

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 3:23 PM IST

बागपतः महिला आरक्षियों से अभद्रता मामले इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार त्यागी निलबिंत
PTI / बागपत (उत्तर प्रदेश)  December 14, 2022

14 दिसम्बर (भाषा) बागपत जिले के थाना खेकड़ा की कुछ महिला आरक्षियों से अभद्रता के मामले में बागपत पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार त्यागी को निलबिंत कर दिया है ।

पुलिस अधीक्षक नीरज जादोन ने बुधवार को बताया कि खेकड़ा थाने की कुछ महिला आरक्षियों ने 11 दिसम्बर को उनके कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार त्यागी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाये थे ।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी (खेकड़ा) से जांच करायी गयी और 13 दिसंबर को प्राप्त जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित हुए ।

एसपी ने बताया कि आरोपों की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निरीक्षक देवेन्द्र कुमार त्यागी को निलंबित कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है तथा इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (लाइन) प्रीता की अध्यक्षता वाली आंतरिक शिकायत समिति को नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जो विधि के प्रतिकूल हो, विधि के प्रतिकूल कृत्य/तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

भाषा सं जफर राजकुमार

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement