facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

त्रिपुरा में एक विचाराधीन कैदी की अस्पताल में मौत

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:31 PM IST

त्रिपुरा में एक विचाराधीन कैदी की अस्पताल में मौत
PTI / अगरतला  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) त्रिपुरा के खोवाई जिला अस्पताल में एक विचाराधीन कैदी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुरबा सोनमतला गांव के बासुदेब तांती (82) को 11 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

उप-कारा प्रमुख बिजॉय बिस्वास ने बताया कि तांती रविवार रात शौच के लिए उठा और कारागार में ही अचानक गिर पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘ उसे तुरंत ही खोवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पोस्ट मार्टम करने के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।’’

खोवाई थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) राजकुमार जमातिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस सिलसिल में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि 16 नवंबर को 11 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी और बाद में वह उसके पड़ोसी यानी तांती के घर पर मिली। उसने अपनी मां को तांती के उसका यौन उत्पीड़न करने की बात बताई। इसके बाद लड़की के पिता ने तांती पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तांती को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

भाषा निहारिका नरेश

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement