facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

कम आय वर्गों के लिए सस्ते मकान

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:03 PM IST

लखनऊ विकास प्राधिकरण और आवास बोर्ड आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए कम कीमत वाले आवास मुहैया कराने की योजना बना रही हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए घर की कीमत एक लाख रुपये निर्धारित की गई है जबकि कम आय वर्ग के लिए घर की कीमत 2.25 लाख रुपये होगी।

कच्चे माल की कीमत में हुई बढ़ोतरी और आसमान छूती होम लोन के कारण उपभोक्ताओं में काफी निराशा घर कर गई थी। ऐसे में सरकार का यह कदम राहत देनी वाली साबित होगी।

राज्य सरकार शहरी गरीबों के जीवन स्तर सुधारने के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की ओर कदम बढ़ा रही है। मान्यवर कांशीराम जी नगर में सस्ते घरों का निर्माण किया जा रहा है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए  लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलबीए) करीब 10,000 घरों का निर्माण करेगी।  उम्मीद है कि इस परियोजना को मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान पूरा कर लिया जाएगा। एलडीए के अधिकारी ने बताया, ‘घरों का आवंटन जिला शहरी विकास एजेंसी करेंगी।’


 

Advertisement
First Published - September 23, 2008 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement