facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हाल

Stocks To Watch: आज के टॉप स्टॉक्स पर एक नज़र

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 10:18 AM IST

इन शेयरों की सूची पर आज रहेगा फोकस;

 Q4FY23 earnings: लार्सन एंड टुब्रो, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, गुजरात गैस, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, प्रिज्म जॉनसन, प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर, रिलैक्सो फुटवेयर्स, सनोफी इंडिया, सागर सीमेंट्स, सेरा सेनेटरीवेयर, बीएएसएफ इंडिया, बॉश, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज, एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग, जेबीएम ऑटो, काबरा एक्सट्रूज़नटेक्निक, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज, नोवार्टिस इंडिया, आर्किड फार्मा और प्रिकोल समेत रत्नमणि मेटल्स एंड टब के स्टॉक आज अपने फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करेंगे। ऐसे में इन कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे।

SpiceJet: एयरलाइन के तीन विमानों के अपंजीकरण (deregistration) के लिए पट्टेदारों ने विमानन नियामक DGCA (नागार विमानन महानिदेशालय) से संपर्क किया है। बजट एयरलाइंस के कई विमान विभिन्न कारणों से पहले ही संचालन में नहीं है।

Adani Group: खबरों के अनुसार, अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित छह सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल ने 8 मई को शीर्ष अदालत को एक सीलबंद कवर में एक रिपोर्ट सौंपी है। इस मामले को 12 मई को CJI डी वाई चंद्रचूड़ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

Tata Steel, JSW Steel: फिच रेटिंग्स ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ टाटा स्टील की लॉन्ग टर्म इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग पर ‘बीबी+’ रेटिंग की पुष्टि की है, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील के लिए रेटिंग स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘बीबी’ पर फिर से पुष्टि की गई है।

PTC India: रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजार नियामक सेबी ने सरकारी स्वामित्व वाली पीटीसी इंडिया और इसकी वित्तीय सेवा इकाई पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज (पीएफएस) को कानूनी नोटिस जारी किया है, जिसमें कथित कॉरपोरेट गवर्नेंस लैप्स के स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement