facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

PM Kisan Samman Nidhi: 14वीं किस्त जारी, जानें कैसे चेक करें कि किस्त खाते में जमा हुई या नहीं ?

Advertisement

PM Kisan Nidhi Yojna के तहत योग्य किसानों को 14वीं किस्त के रूप में 2,000 रुपये की किस्त मिलेगी।

Last Updated- July 27, 2023 | 7:17 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज अपनी राजस्थान यात्रा के दौरान 8.5 करोड़ से अधिक किसानों को 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 14वीं किस्त जारी कर दी। इस योजना के तहत योग्य किसानों को 14वीं किस्त के रूप में 2,000 रुपये की किस्त मिलेगी।

1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र का भी शुभारम्भ

पीएम मोदी ने 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (PMKSKs) का भी शुभारम्भ किया। यह किसानों के लिए एक बड़ा कदम माना है। बता दें कि किसानों की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप की पेशकश करने के लिए पीएमकेएसके बनाए जा रहे हैं।

पीएम किसान 14वीं किस्त

पीएम-किसान वेबसाइट के अनुसार, “पीएम-किसान पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। OTP आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से संपर्क किया जा सकता है।”

कैसे चेक करें कि पीएम किसान की किस्त खाते में जमा हुई है या नहीं ?

पहला कदम: आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

दूसरा कदम: इसके बाद Farmers corner के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करें।

तीसरा कदम: अपना आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता या मोबाईल नंबर और कैप्चा का कोड डालें।

चौथा कदम: अंत में Get Status पर क्लिक करें और आपका स्टेटस स्क्रीन पर जाएगा।

कैसे चेक करें कि पीएम किसान में लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं ?

पहला कदम: पीएम किसान ऑफिशियल (PM Kisan official website) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाए।

दूसरा कदम: Beneficiary list नाम से आ रही टैब पर क्लिक करें। यह टैब आपको पेज के सीधे हाथ पर कौन में दिखेगा।

तीसरा कदम: वेबसाइट के पेज पर नीचे जाए और विवरण चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का सेलेक्शन करें।

चौथा कदम: अंत में Get report के टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद लाभार्थी सूची की जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement