facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

भारी लेन-देन करने वाले हो जाएं सावधान! बैंक से लेकर शॉपिंग तक, इन कामों में PAN कार्ड अब ‘मस्ट’ है

Advertisement

भारी लेनदेन के लिए पैन कार्ड अब जरूरी है। बैंक, प्रॉपर्टी और बड़े निवेशों पर आयकर विभाग की पैनी नजर है। जानिए कहां पैन कार्ड देना कानूनी अनिवार्य है

Last Updated- April 20, 2026 | 8:02 PM IST
Pan Card
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आज के दौर में पैन कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का कार्ड या टैक्स भरने का जरिया मात्र नहीं रह गया है। यह आपकी आर्थिक पहचान का सबसे बड़ा आधार बन चुका है। अगर आप मोटी रकम का लेन-देन कर रहे हैं और आपके पास पैन कार्ड नहीं है या आप उसे देने में कतरा रहे हैं, तो रुक जाइए। अब आयकर विभाग के नियम काफी सख्त हो गए हैं। ‘इनकम टैक्स रूल्स’ के नियम 114B के तहत, कई ऐसे काम हैं जहां पैन कार्ड देना सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि कानूनी जरूरीता है।

इन नियमों का सीधा मकसद देश में होने वाले बड़े लेन-देन में पारदर्शिता लाना और टैक्स चोरी पर लगाम लगाना है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी जगहें हैं, जहां बिना पैन कार्ड के आपका काम अटक सकता है।

बैंकिंग और निवेश में पैन की भूमिका

किसी भी वित्तीय सफर की शुरुआत बैंक से होती है। अगर आप नया बैंक खाता खुलवाने जा रहे हैं (जनधन जैसे बेसिक अकाउंट को छोड़कर), तो पैन कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके अलावा:

  • क्रेडिट या डेबिट कार्ड: नया कार्ड अप्लाई करने के लिए पैन जरूरी है।
  • डीमैट अकाउंट: शेयर बाजार में निवेश के लिए खुलने वाले डीमैट अकाउंट के लिए भी यह जरूरी है।
  • FD और जमा: अगर आप एक बार में 50 हजार रुपये से ज्यादा की FD कराते हैं या साल भर में यह जमा 5 लाख रुपये से ऊपर निकल जाती है, तो पैन कार्ड देना होगा।

Also Read: कर्ज का चक्रव्यूह या तरक्की की सीढ़ी: एक्सपर्ट्स से समझिए कब लोन लेना समझदारी और कब नहीं

कैश में मोटा खर्च पड़ेगा भारी

सरकार का पूरा जोर कैश ट्रांजैक्शन को कम करने पर है। अगर आप नकद में खर्च करना पसंद करते हैं, तो इन सीमाओं को याद रखें:

  • होटल और रेस्टोरेंट: अगर होटल या रेस्टोरेंट का एक बिल 50 हजार रुपये से ज्यादा का है और आप कैश पेमेंट कर रहे हैं, तो पैन कार्ड दिखाना होगा।
  • विदेशी यात्रा: विदेश यात्रा के दौरान टिकट खरीदने या विदेशी मुद्रा (Currency) बदलने के लिए अगर 50 हजार रुपये से ज्यादा का नकद भुगतान होता है, तो पैन जरूरी है।
  • बैंक में कैश जमा: किसी भी बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक में एक दिन में 50 हजार रुपये से ज्यादा नकद जमा करने पर पैन की जरूरत पड़ती है।

निवेश और इंश्योरेंस का हिसाब-किताब

अपनी बचत को निवेश में बदलते समय भी आयकर विभाग की नजर आप पर रहती है। निम्नलिखित निवेशों पर पैन कार्ड जरूरी है:

  • म्यूचुअल फंड: 50 हजार रुपये से ज्यादा का निवेश।
  • बॉन्ड्स और डिबेंचर: RBI बॉन्ड्स या किसी कंपनी के डिबेंचर खरीदने के लिए 50 हजार से ऊपर की राशि पर पैन देना होगा।
  • लाइफ इंश्योरेंस: अगर आप साल भर में 50 हजार रुपये से ज्यादा का बीमा प्रीमियम भर रहे हैं, तो वहां भी पैन लिंक होना चाहिए।

प्रॉपर्टी और महंगी खरीदारी

जब बात बड़े एसेट्स की आती है, तो नियम और भी कड़े हो जाते हैं:

  • जमीन-जायदाद: 10 लाख रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति (मकान या जमीन) खरीदने या बेचने पर पैन कार्ड जरूरी है। अगर स्टाम्प ड्यूटी की वैल्यू 10 लाख से ज्यादा है, तब भी यह नियम लागू होगा।
  • गाड़ी की खरीद: दोपहिया वाहनों को छोड़कर, कोई भी कार या अन्य वाहन खरीदने-बेचने पर पैन कार्ड देना होता है।
  • शेयर और कॉन्ट्रैक्ट: किसी अनलिस्टेड कंपनी के 1 लाख रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदने हों या 1 लाख से ऊपर के अन्य सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट, पैन कार्ड के बिना संभव नहीं हैं।
  • शॉपिंग: अगर आप किसी भी वस्तु या सेवा के लिए एक बार में 2 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान करते हैं, तो वहां पैन देना जरूरी है।

अगर पैन कार्ड नहीं है तो क्या करें?

अगर किसी के पास PAN कार्ड नहीं है, तो नियमों में थोड़ी राहत जरूर दी गई है, लेकिन इसे लंबे समय का समाधान नहीं माना जाता। ऐसे लोग Form 60 भरकर बता सकते हैं कि उनके पास PAN नहीं है। वहीं, अगर बात नाबालिग (Minors) की हो, तो वे अपने माता-पिता या अभिभावक का PAN इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन शर्त यह है कि उस बच्चे की अपनी कोई टैक्स के दायरे वाली कमाई नहीं होनी चाहिए।

सावधानी जरूरी

इन नियमों का पालन न करना आपको आयकर विभाग के रडार पर ला सकता है। कई बार लोग पैन की जरूरीता से बचने के लिए ट्रांजैक्शन को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ देते हैं। विभाग की आधुनिक तकनीक ऐसे पैटर्न को तुरंत पकड़ लेती है और इसे संदिग्ध मानकर नोटिस जारी किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - April 20, 2026 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement