facebookmetapixel
Advertisement
देश में अंतरिक्ष सेवाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़, स्काईरूट एरोस्पेस की ऐतिहासिक उपलब्धिसोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ीमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट! कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारीकच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सुधरेगा चालू खाता घाटा, अर्थशास्त्रियों ने FY27 का अनुमान घटाया₹35,000 करोड़ के कर्ज पर वोडाफोन आइडिया की उम्मीद कायम, प्रवर्तकों से अतिरिक्त भरोसे का इंतजारQ1 नतीजों की दमदार शुरुआत, कंपनियों की आय, मुनाफा दो अंक में बढ़ेमॉनसून सत्र में SMC विधेयक पर बाजार की नजर, दिग्गज निवेशकों के दांव से मिडकैप शेयरों में तेजीइक्विटी फंड्स में सकल निवेश ₹4 लाख करोड़ के पार, NFO कलेक्शन में बड़ी गिरावटरिलायंस के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर, O2C और जियो कारोबार ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing 2026: जांचें, परखें और फिर चुनें अपने लिए सही आयकर रिटर्न फॉर्म

NPS Account: नए साल में इस आसान तरीके से खोले NPS खाता, रिटायरमेंट में देगा साथ

Advertisement

NPS में निवेश पर रिटायरमेंट पर एक बड़ा फंड आपको एक साथ मिल जाता है। NPS खाते को कोई भी व्यक्ति घर बैठे भी खोल सकता है। NPS खाता ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए खोल सकते हैं।

Last Updated- December 30, 2022 | 6:20 PM IST
NPS

नए साल की शुरुआत के साथ हम सब नए सिरे से अपनी-अपनी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में सोचते है। साल की शुरुआत के साथ ही कई लोग अपने फ्यूचर के लक्ष्य को सेट करते हैं और रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं। फ्यूचर प्लानिंग में रिटायरमेंट प्लानिंग हम सभी के जीवन का एक सबसे जरूरी हिस्सा है।

रिटायरमेंट प्लानिंग के तौर पर आप नेशनल पेंशन स्कीम यानी NPS में इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं। खुशी की बात यह है कि NPS अकाउंट आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस के साथ खोल सकते हैं। NPS एक लंबी अवधि के लिए निवेश प्लान है। NPS दरअसल एक तरह का सहायक या कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम है।

इसमें निवेश करना क्या होता है फायदा ?

NPS में निवेश पर रिटायरमेंट पर एक बड़ा फंड आपको एक साथ मिल जाता है। NPS स्कीम में निवेश करने वाले लोग आयकर विभाग की धारा 80-CCD (1B) के तहत 50 हजार रुपये और इनकम टैक्स की धारा 80 C के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट भी पा सकते हैं। NPS खाते को कोई भी व्यक्ति घर बैठे भी खोल सकता है। NPS खाता ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए खोल सकते हैं।

डिजिलॉकर के जरिए आसानी से खोला जा सकता NPS खाता

सरकारी ऑनलाइन स्टोरेज डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए NPS खाता आसानी से खोला जा सकता है। पेंशन रेगुलेटरी PFRDA अपनी सब्सक्राइबर्स को यह सुविधा देता है। इसके जरिए आप आसानी से डिजिलॉकर पर जाकर आसानी से अकाउंट को ओपन कर सकते हैं। आइये अब खाते को खोलने की प्रक्रिया के बारे में जानते है;

इस खाते को खोलने के लिए सबसे पहले आपको https://enps.nsdl.com की वेबसाइट पर जाना है और National Pension Scheme का ऑप्शन चुनना है।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आपको Register With का विकल्प दिखेगा। इस विकल्प पर क्लिक करें और इसके बाद डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर के साथ ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस के विकल्प पर बटन दबाये एयर और फिर Continue बटन पर क्लिक करें। इसके बाद यह आपको डिजिलॉकर वेबसाइट पर ले जाया जाएगा।

इसके बाद आप डिजिलॉकर को एक्सेस कर सकते हैं और आपके ड्राइविंग लाइसेंस और डेमोग्राफिक डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

यहां आपके ड्राइविंग लाइसेंस की पिक्चर और डेमोग्राफिक डीटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी। आपको इधर अपनी बाकी की पर्सनल इन्फॉर्मेशन, बैंक अकाउंट की जानकारी, PAN कार्ड, NPS स्कीम की जानकारी, नॉमिनेशन की डीटेल्स भरनी होंगी।

यह सब करने के बाद NPS फॉर्म फिल करके खाता खोलते वक्त कुछ पैसे को जमा कर दें और फिर केवल डिजिलॉकर के जरिए आपका NPS अकॉउंट शुरू हो जाएगा।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 6:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement