facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

ईमेल पर कैसे पाएं अपना डिजिटल पैन कार्ड, जानें पूरा प्रोसेस

Advertisement

क्यूआर कोड वाला ई-पैन कार्ड आवेदकों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा और इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।

Last Updated- December 30, 2024 | 12:57 AM IST
PAN Card

केंद्र सरकार ने हाल ही में पैन 2.0 परियोजना के कार्यान्वयन की घोषणा की है। इस परियोजना पर सरकार 1,435 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे निर्बाध डिजिटल अनुभव के साथ पैन/टैन सेवाओं में कई चीजें शामिल होंगी। इस पहल का उद्देश्य आवेदकों को सहूलियत और सुरक्षा प्रदान करना है। क्यूआर कोड वाला ई-पैन कार्ड आवेदकों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा और इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। अगर आपको पैन कार्ड की प्रति चाहिए होगी तो उसके लिए मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा।

ईमेल के जरिये कैसे पाएं पैन

ईमेल के जरिये पैन का आवेदन करने से पहले करदाता को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि क्या उनका पैन एनएसडीएल (नैशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरी लिमिटेड) अथवा यूटीआई इन्फ्रास्टक्चर ऐंड टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड (यूटीआईआईटीएसएल) द्वारा जारी किया गया है। यह जानकारी पैन कार्ड के पीछे दी गई होती है। जारीकर्ता के आधार पर करदाता को ईमेल अथवा डिजिटल फॉर्मेट में पैन पाने के लिए उचित चरण अपनाने होंगे।

ईमेल पर नया पैन पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

एनएसडीएल की वेबसाइट के लिए

-एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-अपना पैन (स्थायी खाता संख्या), आधार (व्यक्तिगत के लिए) और जन्म तिथि भरें

-चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें और सबमिट पर क्लिक करें

-स्क्रीन पर आने वाली जानकारी की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि आयकर रिकॉर्ड के अनुसार सही है

-इसके बाद आपके पंजीकृत नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, दिए गए विवरणों की सत्यता के लिए इसे अगले 10 मिनट के भीतर दर्ज करें

-नियम व शर्तों को मानें और फिर भुगतान की ओर बढ़ें

-भुगतान की जाने वाली रकम को देख लें और पे कंफर्म के जरिये इसकी पुष्टि करें

-पेमेंट के बाद कंटीन्यू पर क्लिक करें

-आयकर विभाग में पंजीकृत ईमेल आईडी पर आपका ई-पैन भेजा जाएगा

यूटीआईआईटीएसएल की वेबसाइट के लिए

-यूटीआईआईटीएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-अपना विवरण दें

-पैन बताएं

-जन्म तिथि दें

-कैप्चा कोड भरें

-फिर सब्मिट करें

-वेबसाइट पर दिखेगा कि आपके पैन के साथ कोई ईमेल आईडी पंजीकृत है या नहीं

-अगर कोई ईमेल आईडी पंजीकृत नहीं है तो आपको पैन 2.0 के तहत इसे अपडेट करना होगा और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा

ई-पैन डिलीवरी

अगर आपका ई-पैन पिछले एक महीने के भीतर जारी किया गया था, तो आपको यह ईमेल के जरिये निःशुल्क मिल जाएगा।

अगर आपका ई-पैन एक महीने से पहले जारी किया गया है, तो इसके लिए आपको कर सहित 8.26 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

ई-पैन कैसे करें डाउनलोड

पंजीकृत ईमेल आईडी पर ई-पैन आने के बाद आप इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement