facebookmetapixel
Advertisement
सोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीतिमैगी से कोल्ड ड्रिंक तक पैकेट पर लगेगी लाल चेतावनी? भारत में खाने की क्वालिटी पर क्यों छिड़ी बहसNSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?NSE IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय; 17 सितंबर से शुरू होगी बोली

क्या आपके PF अकाउंट में भी सितंबर-अक्टूबर का कंट्रीब्यूशन नहीं दिख रहा है? घबराएं नहीं, ये है वजह!

Advertisement

अगर कर्मचारी के PF पासबुक में सितंबर-अक्टूबर की एंट्री नहीं दिख रही है तो EPFO ने इसे अस्थायी कारण बताया है और जल्द सभी कंट्रीब्यूशन अपडेट किए जाने की बात कही है

Last Updated- November 28, 2025 | 4:22 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उन सैलरीड कर्मचारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है जिनके PF पासबुक में सितंबर और अक्टूबर 2025 की सैलरी से कटे पैसे अभी तक नहीं दिख रहे हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कहा है कि ये सिर्फ एक अस्थायी तकनीकी दिक्कत है, जल्दी ठीक हो जाएगी।

लेटेस्ट PF कंट्रीब्यूशन क्यों नहीं दिख रहा?

EPFO अपना नया और अपग्रेडेड इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) सिस्टम लॉन्च कर रहा है। इसलिए हाल के महीनों की PF एंट्री फेज में डाली जा रही हैं। इसी वजह से कुछ लोगों की पासबुक में सितंबर-अक्टूबर के पैसे अभी गायब या अधूरे दिख रहे हैं।

पासबुक लाइट से होगी आसानी!

बता दें कि EPFO ने हाल ही में ‘पासबुक लाइट’ नाम की नई सुविधा शुरू की है। इसमें आप देख सकते हैं कि आपके खाते में कितना पैसा जमा हुआ, कितना निकला और अभी कितना बचा हुआ है। मतबल जरूरी जानकारी के लिए आसान सुविधा शुरू की गई है। ये सुविधा मेंबर पोर्टल पर ही उपलब्ध है। इसके लिए अलग से पासबुक वाली वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही इससे ट्रैफिक ज्यादा होने पर भी सिस्टम हैंग भी नहीं होता और जल्दी जानकारी मिल जाती है।

Also Read: EPFO Enrolment Scheme 2025: कामगारों के लिए इसका क्या फायदा होगा? आसान भाषा में समझें

ई-सेवा पोर्टल पर PF पासबुक कैसे चेक करें

  1. UAN मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर जाएं।
  2. अपना UAN, पासवर्ड डालें और OTP से लॉगिन करें।
  3. डैशबोर्ड पर ‘पासबुक लाइट’ चुनें, वहां से स्टेटमेंट देखें या डाउनलोड करें।

UMANG ऐप पर पासबुक कैसे देखें

  1. UMANG ऐप में लॉगिन करें।
  2. EPFO सर्विस सर्च करें और ‘व्यू पासबुक’ पर क्लिक करें।
  3. UAN डालें, OTP से वेरीफाई करें, अपना मेंबर ID चुनें और ई-पासबुक डाउनलोड कर लें।

ऑनलाइन PF क्लेम करने के लिए क्या-क्या चाहिए

ऑनलाइन क्लेम डालने वाले मेंबर्स को ये चीजें पहले से पूरी करनी जरूरी हैं:

  • UAN एक्टिवेट होना चाहिए और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर काम कर रहा हो।
  • आधार लिंक और OTP से वेरीफाई होना चाहिए।
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स (IFSC कोड सहित) EPFO में अपडेट होनी चाहिए।
  • अगर सर्विस 5 साल से कम है और फाइनल सेटलमेंट करना है तो PAN भी लिंक होना चाहिए।

जैसे-जैसे EPFO नया सिस्टम पूरी तरह लागू करेगा, सितंबर-अक्टूबर 2025 के PF पैसे जल्दी ही सभी की पासबुक में दिखने लगेंगे।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement