facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

हम ऐसे उत्पाद बनाएंगे, जो यहां पहले नहीं बने : आदित्य मित्तल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:47 PM IST

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने शुक्रवार को गुजरात के हजीरा में 60,000 करोड़ रुपये की विस्तार परियोजना शुरू की और भविष्य में और निवेश का संकेत दिया। समारोह को संबोधित करते हुए आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्याधिकारी और आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के चेयरमैन आदित्य मित्तल ने कहा, हमने 90,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और वैश्विक श्रेणी का केंद्र बनाने, पूरी क्षमता के साथ सुरक्षित परिचालन और ज्यादा गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण सुनिश्चित करने के मामले में काफी प्रगति की है।
इस मौके पर मित्तल ने कहा कि कंपनी का इरादा उत्पादन क्षमता मौजूदा 90 लाख टन से 1.5 करोड़ टन करने पर 60,000 करोड़ रुपये के और निवेश का है। साथ ही वह तकनीकी तौर पर दुनिया के सबसे ज्यादा उन्नत उत्पाद  यहां बनाना चाहते हैं। हम स्टील बनाने वाली ऐसी तकनीक ला रहे हैं, जो भारत में मौजूद नहीं है। हम भारत में ऐसा उत्पाद बनाने जा रहे हैं, जो यहां पहले कभी नहीं बने। विस्तार परियोजना के लिए हुए भूमि पूजन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर पर संबोधित किया।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement