facebookmetapixel
Advertisement
TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?Ford की भारत में बड़ी वापसी! कोयंबतूर में खोला तीसरा ग्लोबल सेंटर, 800 कर्मचारियों की होगी क्षमताGen Z और Tier-2, Tier-3 शहरों ने बढ़ाई Credit Card कंपनियों की उम्मीदें

Updater Services ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 280-300 रुपये प्रति शेयर किया तय

Advertisement

एंकर निवेशक 22 सितंबर को बोली लगा सकते हैं। आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर की पेशकश की जाएगी।

Last Updated- September 21, 2023 | 12:40 PM IST
IGI IPO

एकीकृत सुविधा प्रबंधन कंपनी अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड (Updater Services Limited) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्राइस बैंड 280-300 रुपये प्रतिशेयर तय किया है। कंपनी के लिए आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा और 27 सितंबर को बंद होगा।

एंकर निवेशक 22 सितंबर को बोली लगा सकते हैं। आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर की पेशकश की जाएगी। इसमें एक प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 80 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : Meson Valves IPO Listing: वॉल्व कंपनी की धांसू एंट्री, निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा

निर्गम से मिली आय का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों, विस्तार और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी के आईपीओ से प्राइस बैंड के निचले और ऊपरी हिस्से से क्रमश: 624 करोड़ रुपये और 640 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 12:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement