facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

5000% का तगड़ा डिविडेंड दे रही ये कंपनी, 12 फरवरी है रिकॉर्ड डेट

5000% का डिविडेंड: हीरो मोटोकॉर्प ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा

Last Updated- February 10, 2025 | 8:26 AM IST
Dividend

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है! भारत की इस दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी ने ₹100 प्रति इक्विटी (5000%) का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ये इनाम कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए दिया है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के लिए है।

डिविडेंड पाने का मौका! कब खरीदें शेयर?

कंपनी ने ₹2 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5000% यानी ₹100 प्रति शेयर का तगड़ा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आपको 12 फरवरी 2025 से पहले ही शेयर खरीदना होगा। ये दिन रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया गया है। 12 फरवरी के बाद जो भी शेयर खरीदेगा, उसे इस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। तो अगर डिविडेंड चाहिए, तो एक्स-डेट से पहले ही एक्शन लेना होगा।

डिविडेंड की पेमेंट डेट

कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड का भुगतान 8 मार्च 2025 तक पूरा कर दिया जाएगा।

तीसरी तिमाही में हीरो की शानदार परफॉर्मेंस

हीरो मोटोकॉर्प के लिए तीसरी तिमाही भी मुनाफे वाली रही है:

ऑपरेशनल रेवेन्यू: ₹10,211 करोड़ (लगातार तीसरी बार ₹10,000 करोड़ के पार)
EBITDA मार्जिन: 14.5% (पिछले साल से बेहतर)
शुद्ध मुनाफा (PAT): ₹1,203 करोड़, 12% की ग्रोथ
EBITDA: ₹1,476 करोड़, 8% की ग्रोथ
बिक्री: 14.64 लाख दोपहिया वाहन (पिछले साल की समान अवधि में 14.60 लाख)

हीरो मोटोकॉर्प ने पहले भी दिया है डिविडेंड

पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भी हीरो ने निवेशकों को जमकर खुश किया था। तब कंपनी ने ₹25 का स्पेशल डिविडेंड, ₹75 का अंतरिम डिविडेंड और ₹40 का फाइनल डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में हीरो की चाल

7 फरवरी 2025 को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर ₹4,278.10 पर बंद हुए। बीते एक साल में इसने ₹6,245 का हाई और ₹3,999 का लो छुआ है।

First Published - February 10, 2025 | 8:21 AM IST

संबंधित पोस्ट