Categories: बाजार

शेयर बाजार तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 300 अंक उछला

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को तेजी देखी गई।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 300.44 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स में कुल 0.51 फीसदी की तेजी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 59,141.23 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 

50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 91.40 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  जिससे निफ्टी 17,622.25 पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.52 फीसदी की तेजी देखी गई। 

बैंक निफ्टी में भी तेजी बनी रही। बैंक निफ्टी 127.60 अंको की उछाल के साथ बंद हुआ। जिससे बैंक निफ्टी बढ़कर 40,904.40 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।  
बैंकिंग शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट सोमवार को थम गयी और बीएसई सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़कर बंद हुआ।  
सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से लाभ में रहे। 
दूसरी तरफ टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में बंद हुए। 

वहीं, यूरोपीय बाजार भी दोपहर में गिरावट में कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को नुकसान में बंद हुए। 

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने इस दौरान 3,260.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published : September 19, 2022 | 4:14 PM IST