facebookmetapixel
Advertisement
FDI नियमों में बदलाव के बाद निवेश बढ़ा, 29 परियोजनाओं में आया विदेशी पैसाअसंगठित क्षेत्र की विकास रफ्तार थमी, अप्रैल-जून में कामगारों की संख्या घटीEditorial: पेपर लीक से आगे भी समस्या, सीटों और नौकरियों की कमी बड़ी चुनौतीपश्चिम बंगाल में बड़े निवेश की राह आसान नहीं, पुरानी गलतियां बन सकती हैं चुनौतीकोलगेट-पामोलिव इंडिया के MD और CEO बदलेंगे, 28 सितंबर से मनीष आनंदानी संभालेंगे कमानभारत को जेनज़ी का अवसर भुनाने के लिए रोजगारविहीन विकास मॉडल बदलना होगाचीनी मोबाइल ब्रांडों की भारत पर बढ़ी निर्भरता, ग्लोबल बिक्री में देश की बड़ी हिस्सेदारीLG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का फोकस बढ़ा, भारत को बनाया निर्यात का प्रमुख केंद्रअमेरिकी प्रतिबंधों की धमकी से तेल चढ़ा, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब; लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेश की पाबंदी हटी, Tata MF समेत कई फंड्स ने खोले रास्ते

निफ्टी-50 में गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला

Advertisement

यह 4 जून के बाद इसका सबसे निचला स्तर है और 26 सितंबर के सर्वोच्च स्तर से 16 फीसदी गिरावट दर्शाता है।

Last Updated- March 04, 2025 | 10:18 PM IST
Stock Market outlook

निफ्टी-50 ने मंगलवार को लगातार 10वें कारोबारी सत्र में नुकसान दर्ज करते हुए 22,080 पर बंदी की। यह 4 जून के बाद इसका सबसे निचला स्तर है और 26 सितंबर के सर्वोच्च स्तर से 16 फीसदी गिरावट दर्शाता है। लगातार 10 कारोबारी सत्र में नुकसान 22 अप्रैल 1996 को निफ्टी की शुरुआत के बाद से गिरावट का सबसे लंबा सिलसिला है। निफ्टी 50 की आधार तारीख 3 नवंबर 1995 जबकि वैल्यू 1,000 है। 28 दिसंबर 1995 और 10 जनवरी 1996 के बीच निफ्टी लगातार 10 कारोबारी सत्र में नुकसान दर्ज करते हुए करीब 6 फीसदी लुढ़का था। हाल के 10 कारोबारी सत्रों के दौरान निफ्टी 3.83 फीसदी यानी 879 अंक फिसला है।

दिलचस्प रूप से 5 फरवरी से अब तक के पिछले 19 कारोबारी सत्रों में निफ्टी सिर्फ एक बार चढ़ा है और 17 फरवरी को इसमें महज 30 अंक यानी 0.13 फीसदी का इजाफा हुआ था। इस बीच, सेंसेक्स पिछले 19 सत्रों के दौरान तीन मौकों पर बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। 30 शेयरों वाला इंडेक्स 96 अंकों की गिरावट के साथ 72,990 पर बंद हुआ। अपने सर्वोच्च स्तर से सेंसेक्स करीब 13,000 अंक यानी 15 फीसदी नीचे है।

निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी माइक्रोकैप 250 समेत व्यापक बाजार के सूचकांक मंदड़ियों के बाजार में हैं और इनमें सर्वोच्च स्तर से करीब 20-20 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। पिछले महीने निफ्टी ने लागातार पांचवें महीने नुकसान दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement