facebookmetapixel
Advertisement
LIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?

सुजलॉन एनर्जी को मिला 1166 मेगावाट का विंड एनर्जी ठेका, शेयरों में दौड़ा करंट

Advertisement

इस खबर के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर 3.4% बढ़कर 77.28 रुपये पर पहुंच गए। दोपहर 12:26 बजे तक शेयर 0.46% बढ़कर 75.06 रुपये पर कारोबार कर रहे था।

Last Updated- September 09, 2024 | 12:37 PM IST
Suzlon Group

Suzlon Energy Share price: रिन्यूएबल एनर्जी सोल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी सुजलॉन को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से 1166 मेगावाट का भारत का सबसे बड़ा विंड एनर्जी ठेका मिला है।

कंपनी की तरफ से बयान के अनुसार, सुजलॉन गुजरात में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल के मालिकाना हक वाली सब्सिडायरी कंपनी) की दो परियोजनाओं और इंडियनऑयल एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एनजीईएल की एक समूह कंपनी) की एक परियोजना में हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर तथा 3.15 मेगावाट की निर्धारित क्षमता वाले एस144 के कुल 370 पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगी।

इस ठेके के साथ सुजलॉन की कुल मिलाकर ऑर्डर बुक तीन सितंबर 2024 तक करीब पांच गीगावाट हो गई।

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, ‘‘हम देश की प्रमुख विंड एनर्जी मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) के रूप में एनटीपीसी लिमिटेड की रिन्यूएबल शाखा एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ साझेदारी कर खुश हैं।’’

सुजलॉन के शेयरों में आया उछाल

इस खबर के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर 3.4% बढ़कर 77.28 रुपये पर पहुंच गए। दोपहर 12:26 बजे तक शेयर 0.46% बढ़कर 75.06 रुपये पर कारोबार कर रहे था। बता दें कि पिछले 12 महीनों में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 218% और सालाना आधार पर 100% की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement