facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Starlink Deal: क्या Airtel और RIL के शेयरों में आएगी तेजी? निवेश से पहले देखें टेक्निकल चार्ट

Advertisement

भारत में आएगा Starlink इंटरनेट, Jio और Airtel ने SpaceX से किया करार

Last Updated- March 13, 2025 | 3:41 PM IST
Starlink

भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने एलन मस्क की कंपनी SpaceX के साथ Starlink इंटरनेट सेवाएं लाने के लिए डील की है। हालांकि, यह डील SpaceX को भारत में Starlink सेवाओं के लिए नियामक (regulatory) मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी।

Airtel और Jio क्या करेंगे?

Airtel अपने रिटेल स्टोर्स में Starlink उपकरण (equipment) उपलब्ध कराएगा और बिजनेस ग्राहकों को यह सेवा देने की संभावनाएं तलाशेगा। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और अस्पतालों को कनेक्ट करने पर भी जोर देगा।

Jio Starlink सेवाओं को अपने रिटेल आउटलेट्स में लाएगा और कस्टमर सपोर्ट, इंस्टॉलेशन व एक्टिवेशन की सुविधाएं भी देगा। कंपनी का लक्ष्य है कि देश के दूरदराज इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जाए।

इस खबर के बीच, MTNL के शेयरों में भी उछाल देखा गया क्योंकि कंपनी ने भारत में अपनी भूमि, बिल्डिंग, टावर और फाइबर के मोनेटाइजेशन (monetization) से फंड जुटाया है।

अब इन टेलीकॉम शेयरों में निवेश करें या नहीं?

आइए, जानते हैं Reliance, Bharti Airtel और MTNL के शेयरों का ताजा हाल।

Reliance Industries

करंट प्राइस: ₹1,255
ऊपर जाने की संभावना: 9.2%
गिरावट की आशंका: 25.5%
सपोर्ट: ₹1,218, ₹1,190, ₹1,080
रेजिस्टेंस: ₹1,262, ₹1,330

Reliance का शेयर ₹1,190 के सपोर्ट पर बना हुआ है। फिलहाल, स्टॉक 200-WMA (Weekly Moving Average) के ₹1,262 के रेजिस्टेंस को पार करने की कोशिश कर रहा है। अगर यह स्तर पार होता है, तो स्टॉक ₹1,330 तक जा सकता है। हालांकि, अगर शेयर ₹1,190 के नीचे जाता है, तो यह ₹1,080 तक गिर सकता है और इसके बाद ₹935 तक जाने की आशंका भी बनी रहेगी। CLICK HERE FOR THE CHART

Bharti Airtel

करंट प्राइस: ₹1,641
ऊपर जाने की संभावना: 12.7%
गिरावट की आशंका: 16.5%
सपोर्ट: ₹1,570, ₹1,508
रेजिस्टेंस: ₹1,700, ₹1,780

Airtel का स्टॉक 2025 में अब तक 3.3% बढ़ चुका है, जबकि सेंसेक्स और निफ्टी में 5% की गिरावट देखी गई है। स्टॉक अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो अच्छा संकेत है। अगर स्टॉक ₹1,700 के ऊपर बंद होता है, तो इसमें तेजी आ सकती है और यह ₹1,850 तक पहुंच सकता है। लेकिन अगर यह ₹1,570 के नीचे जाता है, तो गिरावट का खतरा बढ़ सकता है। CLICK HERE FOR THE CHART

MTNL

करंट प्राइस: ₹48.80
ऊपर जाने की संभावना: 41.4%
गिरावट की आशंका: 20.1%
सपोर्ट: ₹44.60, ₹43.50
रेजिस्टेंस: ₹51.50, ₹55, ₹61

MTNL का शेयर ₹39 के सपोर्ट से उछला है और अब इसका अगला सपोर्ट ₹44.60 और ₹43.50 पर है। अगर स्टॉक ₹51.50 के ऊपर निकलता है, तो यह ₹69 तक जा सकता है। CLICK HERE FOR THE CHART

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement