facebookmetapixel
Advertisement
चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?

Shoora Designs IPO Listing: पहले ही दिन दोगुना मुनाफा, 90% गेन के साथ धमाकेदार एंट्री

Advertisement

ज्वैलरी बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर उत्साह दिखाया था, यही कारण था कि खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 93.73 गुना भरा था।

Last Updated- August 29, 2023 | 2:20 PM IST
Shoora Designs IPO

Shoora Designs IPO Listing: हीरा और हीरे की ज्वैलर बनाने वाली कंपनी शूरा डिजाइन्स (Shoora Designs) के शेयरों की आज मार्केट में दमदार एंट्री की है। इस SME कंपनी के शेयर 48 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसने 91.20 रुपये पर एंट्री की है, यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है।

लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की तेजी नहीं थमी। फिलहाल यह 95.76 रुपये के भाव पर है यानी कि आईपीओ निवेशकों का पैसा करीब दोगुना हो चुका है।

खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे

शूरा डिजाइन्स का 2.03 करोड़ रुपये का आईपीओ 17-21 अगस्त के बीच खुला था। ज्वैलरी बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर उत्साह दिखाया था, यही कारण था कि खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 93.73 गुना भरा था।

ये भी पढ़ें- Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहे ये 4 IPO, निवेश करने से पहले पढ़ें पूरी डिटेल्स

ओवरऑल यह इश्यू 64.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों के लिए इश्यू का 50 फीसदी आरक्षित था। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 4.24 लाख इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

कंपनी (Shoora Designs) के बारे में

2021 में बनी शूरी डिजाइन, हीरे और ज्वैलरी बनाती और बेचती है। इसका कारोबार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोड से चलता है। इसके अधिकतर होलसेलर्स और रिटेलर्स ग्राहक गुजरात सूरत और महाराष्ट्र के मुंबई से हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे 3.91 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले ही वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 11.46 लाख रुपये पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें- Swiggy IPO: फूड डिलीवरी कंपनी ने शुरू की आईपीओ की तैयारी, 8 इनवेस्टमेंट बैंकरों से बातचीत जारी

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 12:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement