facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Rule: PF पर कब तक मिलता है ब्याज? 58 साल का ये नियम जान लेंकच्चा तेल 68 से 99 डॉलर पहुंचा, अब IOC, BPCL और HPCL के शेयरों का क्या होगा? ब्रोकरेज ने बताए टारगेटकच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?Stock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; कच्चा तेल 99 डॉलर के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, किसी को मिला करोड़ों का ऑर्डर तो किसी में बड़ी डील की तैयारीभारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस

शोभा गंगवाल ने Indigo में बेची इंटरग्लोब की 3 फीसदी हिस्सेदारी

Advertisement

पिछले एक साल में यह तीसरा मौका है जब Gangwal फैमिली ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। सितंबर 2022 में उन्होंने 2.8 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 2,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Last Updated- August 16, 2023 | 11:42 PM IST
Stake Sell
Illustration: Ajay Mohanty

शोभा गंगवाल ने बुधवार को इंटरग्लोब एविएशन की 3 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चलता है कि उन्होंने 2,441 और 2,427 रुपये प्रति शेयर के बीच कुल 1.152 करोड़ शेयर बेचकर 2,802 करोड़ रुपये जुटाए। खरीदारों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 3.6 फीसदी गिरकर 2,458 रुपये पर बंद हुआ। हिस्सेदारी बिक्री से पहले सह-संस्थापक राकेश गंगवाल और उनकी फैमिली के पास इंटरग्लोब की 29.72 फीसदी हिस्सेदारी थी।

गंगवाल की 29 फीसदी हिस्सेदारी पर लॉकअप जुलाई में एक्सपायर हो चुका था। इससे पहले उन्होंने सह-संस्थापक साझेदार राहुल भाटिया के साथ सार्वजनिक संघर्ष के बीच शेयर बेचने के अपने इरादे सामने रखे थे।

पिछले एक साल में यह तीसरा मौका है जब गंगवाल फैमिली ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। सितंबर 2022 में उन्होंने 2.8 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 2,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस साल फरवरी में उन्होंने 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 2,900 करोड़ रुपये जुटाए थे और उसी महीने उन्होंने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement