facebookmetapixel
Advertisement
सावधान! भारत लौट रहे हैं तो जान लें गोल्ड और लैपटॉप के नए कस्टम नियम, वरना एयरपोर्ट पर होगी मुश्किलट्रंप की ईरान को नई धमकी: समय खत्म हो रहा है, 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट खोलो, नहीं तो बरेपगा कहरयुद्ध लंबा चला तो प्रभावित होगा भारत का निर्यात, अर्थव्यवस्था और व्यापार पर सीधा असर: राजेश अग्रवाल‘पाषाण युग’ में भेजने की धमकी और पलटवार: ईरान की गिरफ्त में अमेरिकी पायलट? बढ़ी व्हाइट हाउस की बेचैनीLPG को लेकर डर के बीच यह सरकारी योजना बनी बड़ी राहत, 300 रुपये सस्ता मिल रहा सिलेंडर; ऐसे उठाएं लाभयुद्ध की मार: संकट में बीकानेर का नमकीन कारोबार, निर्यात में भारी गिरावट; व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलेंबोर्डिंग से पहले कैश बदलना भूल गए? अब एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले भी बदल सकेंगे रुपयेअब माता-पिता रखें बच्चों के खर्च पर नजर, UPI Circle से दें डिजिटल पॉकेट मनी और बनाएं पेमेंट आसानTRAI का जियो पर बड़ा एक्शन! ‘डिस्क्रिमिनेटरी’ टैरिफ पर सख्ती, 14 अप्रैल तक देना होगा जवाब; जानें पूरा मामलासरकार ने ईरानी तेल और पेमेंट संकट की खबरों को बताया गलत, कहा: देश में उर्जा सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

असूचीबद्ध प्रतिभूतियों के लिए अनधिकृत प्लेटफॉर्म के खिलाफ चेतावनी

Advertisement

सेबी ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज ही सूचीबद्ध होने वाली और सूचीबद्ध हो चुकी कंपनियों की प्रतिभूतियों की ट्रेडिंग के लिए अधिकृत हैं।

Last Updated- December 09, 2024 | 10:20 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर असूचीबद्ध प्रतिभूतियों के लेन-देन के खिलाफ चेतावनी जारी की है। एक प्रेस विज्ञप्ति में सेबी ने कहा है कि ये प्लेटफॉर्म प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) अधिनियम 1956 और सेबी अधिनियम 1992 का उल्लंघन करते हुए चल रहे हैं। नियामक ने जोर दिया कि निवेशकों को इन प्लेटफॉर्मों पर किसी भी तरह के लेनदेन से बचना चाहिए और किसी भी तरह की संवेदनशील निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

सेबी ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज ही सूचीबद्ध होने वाली और सूचीबद्ध हो चुकी कंपनियों की प्रतिभूतियों की ट्रेडिंग के लिए अधिकृत हैं। सेबी के मान्यताप्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों की सूची नियामक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सेबी ने चेतावनी दी है कि ऐसे अनधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिये लेनदेन करने वाले निवेशक अपनी सुरक्षा से संबंधित लाभ, शिकायत निपटान की व्यवस्था और ऑनलाइन विवाद समाधान की व्यवस्था का लाभ नहीं ले पाएंगे, जिसका जिम्मा एक्सचेंज या डिपॉजिटरीज के पास है।

सेबी ने इससे पहले अगस्त 2016 में जारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिये आम लोगों को ऐसी गतिविधियों के प्रति सचेत किया था। हाल में ऐसे अनधिकृत वर्चुअल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म
व अपंजीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के प्रति चेताया है जो असूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों की पेशकश करते हैं।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement