facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

Tata Tech IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पांस, खुलने के कुछ मिनट में हुआ फुल सब्सक्राइब

Advertisement

IPO के तहत Tata Motors 11.4 प्रतिशत, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 2.4 प्रतिशत और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी।

Last Updated- November 22, 2023 | 12:56 PM IST
Tata motors

करीब दो दशक बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) की किसी कंपनी ने मार्केट में शानदार एंट्री मारी। Tata Technologies IPO लॉन्च होते ही कंपनी के निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पांस मिला और टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO को बुधवार को खुलने के कुछ मिनट बाद ही पूरा सब्सक्राइब कर लिया गया।

NSE के आंकड़ों के अनुसार, 11 बजकर 21 मिनट तक 3,042.5 करोड़ रुपये के IPO के प्रस्ताव पर 4,50,29,207 शेयरों के मुकाबले 8,73,22,890 शेयरों के लिए बोली मिली। उसे 1.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, IDBI कैपिटल, रिलायंस सिक्योरिटीज, अरिहंत कैपिटल और मेहता इक्विटीज के एनॉलिस्ट्स ने टाटा टेक IPO को सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

475-500 रुपये प्रति शेयर है प्राइस बैंड

ग्लोबल इजीनियरिंग सर्विस कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें कि इस IT कंपनी ने इस सप्ताह लॉन्च होने वाले पांच बड़े IPO के बीच सबसे ज्यादा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आकर्षित किया है।

कंपनी ने आईपीओ के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था, यह 24 नवंबर को बंद होगा। कंपनी के अपर प्राइस बैंड के कैलकुलेशन के आधार पर यह वैल्युएशन टाटा ग्रुप की कंपनी को 20,283 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताता है।

एक बिडर यानी बोलीदाता लॉट में अप्लाई कर सकता है और एक लॉट में टाटा टेक्नोलॉजीज के 30 शेयर शामिल होंगे। इसका मतलब यह है कि रिटेल इन्वेस्टर्स को एक बार में कम से कम 30 शेयरों पर बोली लगानी होगी। इस लिहाज से एक लॉट के लिए इन्वेस्टर्स को कम से कम 15000 रुपये का निवेश करना होगा।

IPO के तहत कौन कंपनी बेचेगी कितनी हिस्सेदारी?

IPO के तहत टाटा मोटर्स 11.4 प्रतिशत, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 2.4 प्रतिशत और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी।

बता दें कि जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स और BofA सिक्योरिटीज IPO पर कंपनी को सलाह देने के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

(Input-PTI)

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement