facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

टूटते बाजार में इस Power PSU Stock में BUY का मौका! शेयरखान ने 17% का अपसाइड का दिया टारगेट

Advertisement

शेयरखान ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया पर अपनी रेटिंग को 'BUY' पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Last Updated- April 04, 2025 | 10:48 AM IST
Power PSU Stock NTPC Share

Power PSU Stock: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नए टैरिफ लगाने के बाद भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट आई है और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1,400.87 अंक या 3.32% लुढ़ककर 40,824.45 पर बंद हुआ। S&P 500 में 232.04 अंकों (4.09%) की गिरावट आई। इससे निवेशकों को 2.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। घरेलू मोर्चे पर प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। बाजार खुलते ही दोनों इंडेक्स आधा प्रतिशत से ज्यादा फिसल गए।

बाजार में कमजोर सेंटीमेंट्स के बीच एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत फंडामेंटल और अच्छी वैल्यूएशन वाले चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश करना फिलाहल बेस्ट ऑप्शन है। इस बीच, ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान ने पावर सेक्टर के स्टॉक पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) को खरीदने की सलाह दी है और स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के स्वामित्व में एक भारतीय सेन्ट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) है। यह मुख्य रूप से भारत के विभिन्न राज्यों में थोक बिजली के संचरण में लगा हुआ है। इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है। पावर ग्रिड भारत में उत्पादित कुल बिजली का लगभग 50% अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क पर संचारित करता है।

Power Grid: टारगेट प्राइस ₹350| रेटिंग BUY| अपसाइड 17%|

शेयरखान ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया पर अपनी रेटिंग को ‘BUY‘ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह से स्टॉक आगे चलकर 17% का अपसाइड दिखा सकता है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 299 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो शेयर अपने हाई से 18% नीचे चल रहा है। हालांकि, शेयर में पिछले एक महीने में पॉजिटिव मूवमेंट आया है। इस दौरान यह 16.91% चढ़ा है। वहीं, पिछले तीन महीने में शेयर 6.06% और छह महीने में 12.34% गिरा है। जबकि एक साल में स्टॉक 6.99% चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 366.20 रुपये और 52 वीक लो 247.50 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 2,76,506.95 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज ने क्यों दी ‘BUY’ रेटिंग?

ब्रोकरेज के अनुसार, पावर ग्रिड के पास वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के अंत तक ₹1,43,749 करोड़ की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन है। साथ ही, कंपनी को वित्त वर्ष 2031-32 तक लगभग ₹1.9 लाख करोड़ के अतिरिक्त प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है। इस आधार पर कुल कैपेक्स ₹3.3 लाख करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है, जो कमाई की अच्छी स्पष्टता प्रदान करता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमें वित्त वर्ष 2024 से 2027 की अवधि में PAT (शुद्ध लाभ) में लगभग 6% की CAGR की उम्मीद है। हम कंपनी पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखते हैं और शेयर का टारगेट प्राइस ₹350 बनाए रखते हैं। कंपनी का RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) 18% है और डिविडेंड यील्ड लगभग 3% है। मौजूदा बाजार मूल्य (CMP) पर यह स्टॉक FY26/FY27 के पी/बीवी के आधार पर क्रमशः 2.8x और 2.6x के वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement