facebookmetapixel
Advertisement
Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता

Sensex 461 अंक फिसलकर 61,500 के नीचे आया, Nifty 18,269 पर बंद

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 5:23 PM IST
BSE, Share market today

Stock market में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा और BSE Sensex 461 अंक से अधिक टूट गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक रुख से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex 461.22 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,337.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 506.5 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 145.90 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,269 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि के बाद यूरोपीय केंद्रीय बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी और मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये आक्रामक रुख से वैश्विक बाजारों में गिरावट रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये आक्रामक रुख से वैश्विक अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर चिंता बढ़ी है। बाजार में घाटे से उबरने का प्रयास देखा गया। हालांकि, वैश्विक समर्थन के अभाव घरेलू शेयर बाजार नुकसान में बंद हुए।’’

Top Losers

Sensex के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो, पावरग्रिड और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Top Gainers

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार में भी बृहस्पतिवार को गिरावट थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 710.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement