facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Damani पोर्टफोलियो के दिग्गज शेयर में Q3 नतीजों के बाद बिकवाली, आगे क्या करें निवेशक; ब्रोकरेज ने रिवाइज किये टारगेट

Advertisement

दमानी पोर्टफोलियों का यह शेयर पिछले एक सप्ताह में लगभग 10 प्रतिशत गिर चुका है। पिछले एक साल के दौरान शेयर में करीब 7% की गिरावट आई है।

Last Updated- January 13, 2025 | 2:14 PM IST
SBI share price

DMart share price: एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) के शेयर सोमवार (13 जनवरी) को इंट्राडे ट्रेड में 5.74 प्रतिशत की गिरावट लेकर 3474 रुपये तक फिसल गए। डीमार्ट का 52 वीक लो 3,400 रुपये है जबकि 52 वीक हाई 5,484 रुपये है। इस हिसाब से शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 58% गिरावट में कारोबार कर रहे है।

डीमार्ट (DMart) के शेयरों में यह ताजा गिरावट 2024-25 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आई है। डीमार्ट का दिसंबर तिमाही में मुनाफा बढ़कर 724 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 690 करोड़ रुपये था। कंपनी का दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू भी 15,973 करोड़ रुपये हो गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 13,572 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी के नतीजे बाजार की उम्मीदों की अनुरूप नहीं रहे जिसकी वजह से शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

दमानी पोर्टफोलियों का यह शेयर पिछले एक सप्ताह में लगभग 10 प्रतिशत गिर चुका है। पिछले एक साल के दौरान शेयर में करीब 7% की गिरावट आई है। इसे देखते हुए कई ब्रोकरेज ने लगातार मार्जिन दबाव के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए डीमार्ट के लिए अपने टारगेट प्राइस और रेटिंग्स में बदलाव किया है।

Antique Stock Broking

ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड ने डीमार्ट पर टारगेट प्राइस को कम करते हुए ‘HOLD’ करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने डीमार्ट के लिए टारगेट प्राइस 21% घटाकर 3978 रुपये कर दिया है। जबकि पहले यह 5026 रुपये था। इस तरह मौजूदा भाव से शेयर 15% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, आगे चलकर बेहतर मार्जिन वाले सामान्य सामान और अपैरल (apparel) की बिक्री में सुधार होगा। यह डीमार्ट की परफॉर्मेंस के लिहाज से महत्पूर्ण पहलु हैं। 3QFY25 परफॉर्मेंस और ऑनलाइन ग्रोसरीज से हाई कम्पटीशन को देखते हुए हमने FY25/26/27 के लिए अपने EBITDA अनुमान में क्रमशः 5%/10%/12% की कटौती की है। हमें उम्मीद है कि FY24-27 के दौरान DMart 17%/16%/15% की बिक्री/EBITDA/PAT CAGR प्रदान करेगा। हम 40x FY27 EV/EBITDA के आधार पर 3978 (पहले 5,026) के नए टारगेट प्राइस के साथ डीमार्ट पर ‘HOLD’ की सलाह देते है।

Nuvama

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने डीमार्ट के लिए अपने टारगेट प्राइस को घटाकर 4212 रुपये करते हुए ‘HOLD’ की सलाह दी है। शेयर का करेंट प्राइस 3474 रुपये चल रहा है। इस हिसाब से स्टॉक आगे चलकर 22% का रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार, लाइक-टू-लाइक (LTL) ग्रोथ के दम पर डीमार्ट ने Q3FY25 में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। ऐसा लगता कि क्विक कॉमर्स से बढ़ रहे कंपटीशन के बावजूद बिल साइज को प्रोटेक्ट करने और ग्राहकों की संख्या/स्टोर में वृद्धि के लिए सभी सेग्मेंट्स में डिस्काउंट बढ़ाया है।

नुवामा ने कहा कि हाई कंपटीशन और मैनेजमेंट के मार्जिन के बाद बाजार हिस्सेदारी पर फोकस के बीच डीमार्ट के मार्जिन पर दबाव बना रहेगा। कम मार्जिन के कारण हम FY25 और FY26 के लिए रेवेन्यू/PAT अनुमानों को क्रमशः 0.5%/11% और 2.1%/17.4% कम कर रहे हैं। साथ ही टारगेट प्राइस को पहले के 5040 से घटाकर 4212 रुपये कर रहे हैं और स्टॉक पर ‘HOLD’ रेटिंग दे रहे हैं।

ICICI Securities

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 3300 रुपये का टारगेट प्राइस देते हुए डीमार्ट पर अपनी ‘REDUCE’ रेटिंग को मेंटेन रखा है। ब्रोकरेज के अनुसार, डीमार्ट के मीडियम टर्म ग्रोथ में अनिश्चितता बनी हुई है। जबकि प्रॉफिटेबिलिटी दबाव में है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बड़े मेट्रो शहरों में क्विक कॉमर्स के तेजी से बढ़ने पर चिंता जताई है, जो डीमार्ट के लिए चुनौतियां पैदा करता है। जबकि रिटेल एक्सपेंशन को सालाना आधार पर 13 प्रतिशत पर स्थिर रहा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमने FY24-27E की तुलना में कम मार्जिन अनुमान, 17%/16%/14% के मॉडलिंग रेवेन्य/EBITDA/PAT CAGR के चलते FY25E/FY26E के लिए अपनी कमाई के अनुमान में 1%/3% की कटौती की है। हम ‘REDUCE’ रेटिंग बरकरार रखते हुए डीमार्ट के लिए टारगेट को 3300 रुपये पर अनचेंज रख रहे हैं।

Centrum broking

सेंट्रम ब्रोकिंग (Centrum broking) ने तीसरी तिमाही में मिलीजुली पर्फोर्मस और भविष्य में चुनौतियां का हवाला देते हुए डीमार्ट पर ‘ADD’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने अपना टारगेट प्राइस घटाकर 4160 रुपये कर दिया है। इससे पहले ब्रोकरेज ने डीमार्ट पर ‘BUY’ रेटिंग के साथ 5655 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था।

ब्रोकरेज के मुताबिक, मेट्रो शहरों में संगठित/क्यू-कॉम कंपनियों से बढ़ते कंपटीशन का प्रभाव तीसरी तिमाही में कम रहा। हालांकि, चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। हम सतर्क रुख के साथ पॉजिटिव बने हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि FY24-27E में राजस्व/EBITDA/PAT 17.0/18.5/18.7% CAGR बढ़ेगा। हाई कम्पटीशन को ध्यान में हमने FY25-27E के लिए अर्निंग्स में 15% की कमी की है। 4160 रुपये के नए टारगेट प्राइस के साथ हम्बे डीमार्ट पर रेटिंग को ‘BUY’ से बदलकर ‘ADD’ कर दिया है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेजीस ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement