facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Today: GIFT Nifty में गिरावट के संकेत, एशियाई बाजारों में दबाव; आज Tata Steel समेत कई दिग्गजों के नतीजेRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंद

कमोडिटी रणनीति को और बेहतर बना रहा NSE, एक्सचेंज का 12 विशेष अनुबंध पेश करने का लक्ष्य

Advertisement

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस अनुबंधों सहित इन पेशकशों को जून 2026 तक शुरू किए जाने की उम्मीद है

Last Updated- April 17, 2026 | 9:53 PM IST
NSE

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) अपनी कमोडिटी रणनीति को और बेहतर बना रहा है। इसका मकसद एक दर्जन अनोखे अनुबंध शुरू करना है, ताकि यह उस बाजार में अपनी एक अलग जगह बना सके, जिस पर पारंपरिक रूप से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) का दबदबा रहा है।

10 ग्राम सोना, ब्रेंट क्रूड ऑयल (प्लेट्स) और बिजली वायदा की शुरुआत के बाद, एक्सचेंज अब अपने कमोडिटी सेगमेंट की पेशकश का विस्तार करने के लिए अनूठी पेशकशों की कुल संख्या को 12 तक ले जाने पर विचार कर रहा है। इन अनुबंधों को अगले कुछ महीनों में नियामकीय स्वीकृतियों के अधीन शुरू किया जाएगा।

एनएसई के मुख्य बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीराम कृष्णन ने कहा, ‘हम अब बाजार को व्यापक बनाने के चरण से आगे निकल गए हैं। आधार तैयार हो चुका है। यह वह चरण है जिसमें हम नवाचार पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस अनुबंधों सहित इन पेशकशों को जून 2026 तक शुरू किए जाने की उम्मीद है।

2017 और 2020 के बीच कमोडिटीज में शुरुआती पैठ के बाद, जो कि सफल नहीं हो पाई थी, एनएसई ने पिछले ढाई साल इस सेगमेंट को शुरू से फिर से बनाने में बिताए हैं – उत्पाद नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने से पहले तरलता और पारिस्थितिकी तंत्र की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया।

एनएसई का पिछला प्रयास काफी हद तक इसलिए असफल रहा क्योंकि उसने ऐसे उत्पाद पेश किए जो पहले से ही प्रतिस्पर्धी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध थे, जिससे व्यापारियों को स्विच करने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं मिला।

कृष्णन ने बताया कि एक्सचेंज ने तब से अपने दृष्टिकोण में बदलाव किया है, जिसकी शुरुआत उसने कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, सोने और चांदी जैसे अधिक मांग वाले अनुबंधों से की है।

अक्टूबर 2023 में एक अहम मोड़ आया, जब भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एनएसई को कमोडिटी उत्पादों की एक बड़ी रेंज पेश करने की इजाजत दी, जिसमें ऑप्शंस भी शामिल थे।

यह कदम एमसीएक्स में टेक्नॉलजी में बदलाव को लेकर संभावित चिंताओं के बीच उठाया गया था, जिसमें पुराने प्रमोटर 63 मूंस टेक्नॉलजीज लिमिटेड से टीसीएस को तकनीक का स्थानांतरण होना था।

कृष्णन ने बताया कि आज लगभग 280 सदस्य एनएसई के कमोडिटी सेगमेंट से जुड़े हुए हैं और सभी बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म इस तक पहुंच उपलब्ध करा रहे हैं। कृष्णन ने बताया कि इसकी एक प्रमुख रणनीति यह रही है कि मौजूदा अनुबंधों की केवल नकल करने के बजाय, उनके निर्देशों में कुछ बदलाव किए जाएं।

बुलियन के क्षेत्र में, एनएसई छोटे अनुबंध पेश कर रहा है, जिनका लक्ष्य रिटेल निवेशक और जौहरी हैं। उसने 10 ग्राम का गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट पेश किया है और अपने सिल्वर अनुबंध का आकार बदलकर 100 ग्राम कर दिया है।

एक्सचेंज कम लागत वाली फिजिकल डिलीवरी को भी एक खास फीचर के तौर पर पेश कर रहा है। जो खरीदार डिलीवरी का विकल्प चुनते हैं, उन्हें सर्टिफाइड शुद्धता वाले गोल्ड बार उनके दरवाजे पर मिल सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ मार्जिन पहले देना होगा और बाकी रकम अनुबंध खत्म होने पर देनी होगी, जिस पर डिलिवरी चार्ज सिर्फ 99 रुपये लगेगा, जो कि प्रतिद्वंद्वियों द्वारा लिए जाने वाले चार्ज का एक बहुत छोटा सा हिस्सा है।

Advertisement
First Published - April 17, 2026 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement