facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बाद ARAI ने निर्यात पीएलआई की कागजी कार्रवाई वापस लीसीएट का बड़ा दांव: कैमसो के अधिग्रहण से ऑफ-हाईवे टायर कारोबार को विस्तार देने की तैयारीभीषण गर्मी से मदर डेयरी की बिक्री में 30% से ज्यादा उछाल, आइसक्रीम-दही की मांग बढ़ीCBSE विवाद के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता पद से हटाए गएसुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता वी एस मोहना बनीं शीर्ष अदालत की दूसरी महिला जजनेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी और भाजपा के बीच दिल्ली में हुई बड़ी बैठक, राजनीति में जेनरेशन ज़ेड की भूमिका पर विशेष चर्चाडीके शिवकुमार के लिए कर्नाटक में विकास की रफ्तार बनाए रखना बड़ी चुनौती, आर्थिक मोर्चे पर टिकीं सबकी नजरेंवेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की पांच दिवसीय भारत यात्रा कल से, ऊर्जा सहयोग पर रहेगा जोरCBSE और NEET विवाद से डगमगाया कंपनियों का भरोसा, नौकरी के लिए अब देना पड़ सकता है अलग से टेस्टFY26 में केंद्र सरकार का खर्च संशोधित अनुमान से ₹59,690 करोड़ कम, राजकोषीय घाटा कम करने में मिलेगी मदद

SUV मांग से चमका Mahindra & Mahindra, ट्रैक्टर सेगमेंट में जोखिम के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश

Advertisement

कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और गड़बड़ मॉनसून (अल नीनो के जोखिम) के कारण ट्रैक्टर चक्र में संभावित कमजोरी आ सकती है जिसका अल्पावधि में मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है

Last Updated- May 06, 2026 | 10:53 PM IST
Mahindra

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की जबरदस्त मांग, मजबूत वाहन योजना और सभी सेगमेंटों में बेहतर वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए विश्लेषक महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) को लेकर काफी आशावादी हैं। मंगलवार को वाहन निर्माता एमऐंडएम ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

हालांकि, कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और गड़बड़ मॉनसून (अल नीनो के जोखिम) के कारण ट्रैक्टर चक्र में संभावित कमजोरी आ सकती है जिसका अल्पावधि में मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है। फिर भी विश्लेषकों का मानना ​​है कि एमऐंडएम मध्यम-अवधि में कमाई में लगातार वृद्धि दर्ज करने के लिहाज से अच्छी स्थिति में है। यह दृष्टिकोण क्षमता विस्तार और इंटरनल कंबस्टन इंजन (आईसीई) तथा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पोर्टफोलियो में लगातार नए वाहनों की पेशकश पर आधारित है। 

नोमूरा के विश्लेषकों ने कहा, हम एमऐंडएम को अपनी अग्रणी ओईएम पसंदीदा के तौर पर बनाए हुए हैं क्योंकि इसमें मध्यम अवधि में वृद्धि की जबरदस्त संभावना है। आईसीई और ईवी दोनों सेगमेंट में नए मॉडलों की लगातार पेशकश से कंपनी को ईवी की बढ़ती मांग का फायदा उठाने और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। ब्रोकरेज ने इस शेयर पर खरीद रेटिंग दोहराई है।  बुधवार को बीएसई पर एमऐंडएम के शेयर 2.75 फीसदी चढ़ गए और दो दिनों में इनमें 6.25 फीसदी की बढ़त हुई है। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

वित्त वर्ष 26 में रही मजबूती 

परिचालन के मोर्चे पर एमऐंडएम का प्रदर्शन वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में शानदार रहा, जहां राजस्व सालाना आधार पर करीब 26 फीसदी बढ़कर 39,600 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी वजह बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी और बिक्री से मिलने वाले बेहतर रकम रही। तिमाही आधार पर राजस्व में 2.7 फीसदी का इजाफा हुआ। एकल स्तर पर समायोजित कर पश्चात लाभ (एकल) सालाना आधार पर 53 फीसदी बढ़कर 3,737 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 7.3 फीसदी की गिरावट आई। कमाई को परिचालन लाभ और अन्य आय में बढ़ोतरी से मदद मिली। 

एबिटा सालाना आधार पर 36.6 फीसदी बढ़कर 5,509 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, लेकिन मार्जिन पिछली तिमाही के मुकाबले लगभग 13.9 फीसदी पर स्थिर रहा क्योंकि कच्चे माल की ज्यादा लागत ने दक्षता से मिले फायदे को बेअसर कर दिया। सेगमेंट के हिसाब से ऑटो कारोबार का राजस्व सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 31,100 करोड़ रुपये हो गया। कृषि सेगमेंट में 32 फीसदी की बढ़त हुई और यह 8,480 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अन्य आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और यह 590 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। विश्लेषकों ने बताया कि इस तिमाही में सभी क्षेत्रों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला, जिसे मजबूत बिक्री और कीमतों पर नियंत्रण की क्षमता से सहारा मिला।

पूरे साल के लिए एमऐंडएम ने राजस्व में सालाना आधार पर 25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.45 लाख करोड़ रुपये, एबिटा में 23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 20,900 करोड़ रुपये और कर पश्चात लाभ में 33 फीसदी की उछाल के साथ 15,700 करोड़ रुपये दर्ज किए।

सकारात्मक परिदृश्य बरकरार

ब्रोकरेज फर्मों को उम्मीद है कि एमऐंडएम की वृद्धि की रफ्तार वित्त वर्ष 27 में भी जारी रहेगी और इसे प्रबंधन के अनुमानों और मांग के अनुकूल रुझानों से समर्थन मिलेगा। कंपनी ने अगले 5 सालों में प्रति शेयर आय (ईपीएस) में 15–20 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि के हिसाब से बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जबकि इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) के लिए करीब 18 फीसदी का लक्ष्य रखा है।

उम्मीद है कि वित्त वर्ष 27 में उसका एसयूवी सेगमेंट, लगातार मांग और उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी की मदद से 13-19 फीसदी की दर से बढ़ेगा। नोमूरा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 27 और 28 के दौरान एसयूवी  की बिक्री में सालाना 14 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जिससे यह क्रमशः 7,53,000 वाहन और 8,60,000 वाहन तक पहुंच जाएगी। लेकिन, कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के कारण ब्रोकरेज ने अगले दो सालों के लिए मार्जिन के अपने अनुमानों में 100-110 आधार अंकों की कटौती की है। उसने अपनी लक्षित कीमत को 4,662 रुपये से थोड़ा कम करके 4,580 रुपये कर दिया है।

एमऐंडएम ने अपनी मॉडल लाइन का भी विस्तार किया है और 2031 तक की अपनी पिछली योजनाओं में छह आईसीई एसयूवी और तीन बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) और जोड़े हैं। कंपनी अब अप्रैल 2026 और 2031 के बीच 10 आईसीई एसयूवी लाने की योजना बना रही है, जिसमें नौ नए मॉडल शामिल हैं। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 27 में हल्के वाणिज्यिक वाहन उद्योग में एक अंक में और ट्रैक्टर सेगमेंट में भी एक अंक में बढ़ोतरी होगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज ने मजबूत संभावनाओं के कारण एमऐंडएम के लिए वित्त वर्ष 27 और 28 के लिए कमाई के अपने अनुमानों को 3–4 फीसदी तक बढ़ा दिया है। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 26–28 के दौरान राजस्व, एबिटा और कर पश्चात लाभ क्रमशः 15 फीसदी, 12 फीसदी और 13 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि की रफ्तार से बढ़ेंगे। ब्रोकरेज ने 3,963 रुपये की लक्षित कीमत के साथ खरीद की रेटिंग दोहराई है। 

एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज ने 3,800 रुपये की लक्ष्य के साथ और खरीदें की रेटिंग बनाए रखी है। उसने कहा है कि निकट भविष्य के जोखिमों के बावजूद वृद्धि की संभावनाएं स्थिर हैं। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 27 में एसयूवी की बिक्री में 15–18 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जिसे मजबूत मांग और परिचालन सुधारों से मदद मिलेगी। लेकिन एमके ने आगाह किया है कि ट्रैक्टरों की मांग मॉनसून की चाल पर निर्भर करेगी। अगर बारिश सामान्य से कम होती है तो वित्त वर्ष 27 की दूसरी छमाही में जोखिम बढ़ सकता है।

Advertisement
First Published - May 6, 2026 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement