facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Stocks to Watch: SAIL से लेकर Glenmark Pharma, Easy Trip और ABFRL तक, आज इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

Advertisement

आदित्य बिरला फैशन का Q3FY25 में घाटा कम होकर 42 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 108 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 17, 2025 | 8:26 AM IST
Stocks to Watch today

Stocks to Watch, February 17: भारतीय शेयर बाजारों की सोमवार (17 फरवरी) को कमजोर शुरुआत कर सकते हैं। GIFT Nifty के संकेतों के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे यह 19 अंक गिरकर 22,977 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। घरेलू बाजार में कोई बड़ा ट्रिगर नहीं होने से चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन दिख सकता है।

बीते शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 199.7 अंक गिरकर 75,939 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty50 102 अंक लुढ़ककर 22,929 पर पहुंच गया। छोटे शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां Nifty SmallCap 100 करीब 4% गिरकर 15,373.70 पर बंद हुआ। इसके साथ ही, यह इंडेक्स अपने उच्चतम स्तर से 22% गिरने के बाद ‘बियर फेज’ में आ गया।

इस बीच, 17 फरवरी को इन शेयर पर रखें नजर;

Q3 रिजल्ट्स: एबीबी इंडिया और महेश डेवलपर्स आज अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

Easy Trip Planners: टूर और यात्रा सेवा कंपनी का दिसंबर तिमाही में मुनाफ सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.6 करोड़ रुपये रह गया। यह एक साल पहले की इसी तिमाही में 45.6 करोड़ रुपये था।

Glenmark Pharma: दवा बनाने वाली कंपनी का 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 348 करोड़ रुपये हुआ। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 351 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Aditya Birla Fashion: कंपनी का Q3FY25 में घाटा कम होकर 42 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 108 करोड़ रुपये था।

Samvardhana Motherson International: ऑटो कंपोनेंट कंपनी ने तीसरी तिमाही में 541.96 करोड़ रुपये की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक 878.63 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

Dr Agarwal’s Health Care: कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 28.24 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले यह 22.59 करोड़ रुपये था।

Reliance Industries: मुकेश अंबानी की आरआईएल गैस माइग्रेशन पर दिल्ली हाई कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की योजना बना रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र के दावे को बरकरार रखा कि आरआईएल और उसके साझेदारों ने आंध्र प्रदेश तट से दूर कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के ब्लॉक से गैस निकाली थी, जो उसके ब्लॉक से सटे था।

HFCL: रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का लक्ष्य 10,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू एंटरप्राइज बनने का है।

Godrej Properties: कंपनी ने 23,450 करोड़ रुपये की आवास परियोजनाएं विकसित करने के लिए अप्रैल-दिसंबर की अवधि में भूमि के 12 टुकड़ो का अधिग्रहण किया है।

Bank of Maharashtra: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक को GIFT सिटी में एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) बैंकिंग इकाई स्थापित करने की मंजूरी दी है।

Steel Authority of India (SAIL): कंपनी 800 मिलियन डॉलर के निवेश से एक नई रेल मिल स्थापित करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement