facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Sensex और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में आज से बदलाव

Advertisement

विश्लेषकों ने कहा कि पैसिव फंड विप्रो के 17 करोड़ डॉलर के शेयर बेचेंगे क्योंकि सेंसेक्स से इसे हटा दिया गया है।

Last Updated- June 20, 2024 | 11:02 PM IST
BSE Sensex

एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) और इंडेक्स फंड अपने-अपने पोर्टफोलियो को शुक्रवार को दोबारा संतुलित करेंगे क्योंकि सेंसेक्स (Sensex) व एफटीएसई सूचकांकों में बदलाव की घोषणा हुई है।

विश्लेषकों ने कहा कि पैसिव फंड विप्रो के 17 करोड़ डॉलर के शेयर बेचेंगे क्योंकि सेंसेक्स से इसे हटा दिया गया है। वहीं अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड में 25.9 करोड़ डॉलर की खरीदारी होगी।

नुवामा ने एक नोट में कहा, एफटीएसई सूचकांकों में बदलाव के कारण भारत को शुक्रवार को 25 करोड़ डॉलर का शुद्ध विदेशी निवेश हासिल होगा।

एनएसई ने टूरिज्म इंडेक्स पेश किया

एनएसई इंडिसेज ने थीमेटिक इंडेक्स निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स पेश किया है। इस इंडेक्स में 17 कंपनियां होंगी, जो सीधे तौर पर यात्रा व पर्यटन उद्योग से जुड़ी हुई हैं। इंटरग्लोब एविएशन और इंडियन होटल्स का इंडेक्स में सबसे ज्यादा भारांक है, जिसके बाद आईआरसीटीसी और जीएमआर एयरपोर्ट्स का स्थान है।

अलायड ब्लेंडर्स का निर्गम 25 जून को खुलेगा 

अलायड ब्लेंडर्स ऐंड डिस्टिलर्स का 1,500 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 25 जून को खुलकर 27 जून को बंद होगा। इसका कीमत दायरा 267 से 281 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 7,860 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी की योजना आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने की है। अलायड ब्लेंडर्स भारत निर्मित विदेशी शराब की अग्रणी निर्माता है। कंपनी के पास ऑफिसर्स चॉइस, ऑफिसर्स चॉइस ब्लू और स्टर्लिंग रिजर्व आदि ब्रांड का स्वामित्व है।

आईपीओ के बाद कंपनी में प्रवर्तक शेयरधारिता 100 फीसदी से घटकर 89.91 फीसदी रह जाएगी। दिसंबर 2023 में समाप्त नौ महीने की अवधि में कंपनी ने 4.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 5,911 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। बीएस

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement