facebookmetapixel
Advertisement
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजह

Cement Stocks: सीमेंट शेयरों के लिए मजबूत सुधार के आसार नहीं

Advertisement

नोमुरा ने अल्ट्राटेक और अंबुजा के लिए ‘न्यूट्रल’ जबकि एसीसी, रैमको सीमेंट्स और श्री सीमेंट पर ‘घटाएं’ रेटिंग बरकरार रखी है

Last Updated- July 13, 2023 | 11:11 PM IST
Cement

विश्लेषक अगले साल मई में आम चुनाव से पहले सरकार द्वारा पूंजीगत खर्च (capex) पर जोर दिए जाने से पहले सीमेंट शेयरों पर सतर्कता के साथ चयन पर जोर दे रहे हैं। जहां UBS ने नकारात्मक नजरिये के साथ भारतीय सीमेंट क्षेत्र पर कवरेज शुरू किया है और निवेशकों को तेजी आने पर कुछ खास सीमेंट कंपनियों के शेयर बेचने का सुझाव दिया है, वहीं नोमुरा के विश्लेषक इस क्षेत्र पर उत्साहित बने हुए हैं और उन्होंने वि​भिन्न क्षेत्रों में मौजूदगी वाली कंपनियों को पसंद किया है।

अल्पाव​धि में, UBS को अगली दो तिमाहियों में सीमेंट कंपनियों की आय मजबूत रहने का अनुमान है, क्योंकि उन्हें अच्छी मांग और अनुकूल मार्जिन से मदद मिल सकती है, लेकिन उनका मानना हैकि शेयर कीमतों में भारी बड़ी तेजी इन शेयरों में मुनाफावसूली का अच्छा अवसर प्रदान कर सकती है।

UBS के निकुंज मंडोवरा और प्रमोद कुमार ने एक ताजा रिपोर्ट में लिखा है, ‘इस क्षेत्र के लिए 15 गुना के एक वर्षीय एबिटा मूल्यांकन और 30 गुना 2024-25 के अनुमानित पीई सकल जीडीपी वृद्धि दर के नजदीक हैं। इससे देखते हुए हमें संभावित तेजी सीमित दिख रही है। हम किसी भी तेजी पर बिकवाली करेंगे, लेकिन गिरावट पर खरीदारी नहीं करेंगे।’

UBS ने जहां ACC के लिए ‘खरीदें’ रेटिंग दी है, वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट के लिए यह घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दी है, और डालमिया भारत, तथा अंबुजा सीमेंट्स के लिए ‘बेचें’ रेटिंग दी है।

नोमुरा ने अल्ट्राटेक और अंबुजा के लिए ‘न्यूट्रल’ जबकि एसीसी, रैमको सीमेंट्स और श्री सीमेंट पर ‘घटाएं’ रेटिंग बरकरार रखी है। नोमुरा ने खरीदें रेटिंग के साथ डालमिया और न्यूवोको विस्टास पर कवरेज शुरू किया है।

UBS (10 प्रतिशत) और नोमुरा (8 प्रतिशत), दोनों ने चुनाव-पूर्व वर्ष में 2023-23 में बिक्री वृद्धि के लिए समान अनुमान जताया है और उनका मानना है कि इसे रियल एस्टेट चक्र (आवासीय खंड का भारत की कुल सीमेंट मांग में 60-65 प्रतिशत योगदान है) में तेजी से मदद मिलेगी।

नोमुरा के जशनदीप सिंह चड्ढा ने एक ताजा रिपोर्ट में लिखा है, ‘हमें अल्पाव​धि में सीमेंट उद्योग में मूल्य निर्धारण क्षमता हासिल होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि उपयोगिता स्तर नीचे बने रहने का अनुमान है। इसके परिणामस्वरूप, हमें लागत के समान थोक बिक्री कीमत सूचकांक के अनुरूप कीमतें बढ़ने की संभावना है, कुछ आपूर्तिकर्ताओं के मामलों को छोड़कर। इससे नियोजित पूंजी पर प्रतिफल इस पूंजी में तेजी के बीच कमजोर बना रहेगा।’

इस बीच, शेयर बाजारों पर सीमेंट शेयरों का प्रदर्शन मिश्रित रहा है।

कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली छमाही में जहां रैमको, प्रिज्म जॉनसन, अल्ट्राटेक, जेके सीमेंट, ओरिएंट सीमेंट और डालमिया के शेयरों में 11 से 41 प्रतिशत के बीच तेजी दर्ज की गई, वहीं समान अव​धि में सेंसेक्स ने करीब 7.85 प्रतिशत की तेजी दर्ज की। एसीई इ​क्विटी के आंकड़े से पता चलता है कि साथ ही भीमा सीमेंट्स, एसीसी, अंबुजा, जयप्रकाश एसोसिएट्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट और इंडिया सीमेंट्स में 75 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

समेकन की राह

UBS के अनुसार, अल्पाव​धि से मध्याव​धि में भी शीर्ष पांच सीमेंट कंपनियों के संदर्भ में समेकन या विलय एवं अ​धिग्रहण की संभावना काफी कम दिख रही है।
UBS का मानना है कि मूल्यांकन के नजरिये से महंगी सीमेंट कंपनी अंबुजा करीब 26 करोड़ डॉलर प्रति टन क्षमता पर कारोबार कर रही है, जबकि कई सस्ते मिडकैप सीमेंट शेयर (अच्छे परिचालन प्रदर्शन और बैलेंस शीट) 40-50 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement