Bank Share to Buy: भारतीय बाजारों में भारी उठापटक के बीच ब्रोकरेज हाउस एक्सिस डायरेक्ट ने प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक (Federal Bank) को मिड टू लॉन्ग टर्म के लिए चुना है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि बैंक का मर्जिन बेहतर है और बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार आया है। इससे आने वाले दिनों में दमदार ग्रोथ देखने को मिल सकती है। सोमवार (16 मार्च) के कारोबारी सेशन के दौरान करीब 2 फीसदी टूट गया। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY की सलाह दी है। यह बैंक शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 13 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।
एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने फेडरल बैंक पर 6-9 महीने के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है। साथ प्रति शेयर टारगेट प्राइस 290 रुपये रखा है। बीते ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार को शेयर 263 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 10 फीसदी का तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। फेडरल बैंक का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई (301.75) से करीब 13 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।
ब्रोकरेज का कहना है कि फेडरल बैंक ने हाल की तिमाही में अपने नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में अच्छा सुधार दिखाया है। इसके साथ ही बैंक अपनी लायबिलिटी स्ट्रक्चर को भी मजबूत कर रहा है और करंट अकाउंट व सेविंग अकाउंट (CASA) जमा बढ़ाने पर जोर दे रहा है। एनालिस्ट का मानना है कि दिसंबर 2025 में हुई ब्याज दर कटौती का पूरा असर अभी कर्ज दरों में नहीं दिखा है। इसलिए नियर टर्म में बैंक अपने मार्जिन को तीसरी तिमाही के स्तर पर बनाए रखने की कोशिश करेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल बैंक का कहना है कि मिड यील्ड वाले कर्ज में बढ़ोतरी के चलते क्रेडिट लागत थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन बेहतर ब्याज आय इससे संतुलन बना सकती है। बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए क्रेडिट लागत 55–60 बेसिस प्वाइंट के बीच रहने का अनुमान दिया है, जो अभी भी कंट्रोल्ड है।
बैंक के फोकस वाले क्षेत्रों में कर्ज की मांग मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा ब्लैकस्टोन की ओर से पूंजी निवेश से बैंक को आगे विस्तार करने में मदद मिलेगी। बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 में लगभग 16 फीसदी की वृद्धि हासिल करने और लंबे समय में नॉमिनल जीडीपी वृद्धि से 1.2–1.5 गुना तेजी से बढ़ने की है। एनालिस्ट का अनुमान है कि बैंक की एसेट ऑन रिटर्न (RoA) वित्त वर्ष 2027–28 तक बढ़कर 1.3–1.4 फीसदी हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)