facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अगले 20 करोड़ ग्राहक! अब कंपनियों की नजर अमीरों पर नहीं, मिडिल क्लास पर क्यों?Share Market: 5 दिन की गिरावट खत्म! सेंसेक्स 776 अंक उछला, आखिर क्यों दौड़ा शेयर बाजार?बार-बार नौकरी बदलते हैं? EPFO का नया फीचर आपके बहुत काम आएगा!Q1 Results: टाटा पावर की कमाई में तेजी, ₹1,401 करोड़ का मुनाफा; आय ₹18,890 करोड़ के पारकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल को मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंद

Share Market Today: आज नहीं होगा शेयर बाजार में कारोबार

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 8:44 AM IST
Share Market

Share Market Today: आज यानी 1 मई को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। आज बाजार में छुट्टी है।
इसलिए आज भारतीय एक्सचेंजों पर कोई कमाकाज नहीं होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आज दोनों प्रमुख एक्सचेंज NSE और BSE आज महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) के अवसर पर बंद रहेंगे। मार्केट में अब 2 मई को ट्रेडिंग होगी। बता दें कि 1 मई, 1960 को बॉम्बे राज्य के विभाजन से भारत में महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था।

एक्सचेंज के मुताबिक इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट बंद रहेंगे. इसके साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट भी 1 मई को बंद रहेंगे।  वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा. हालांकि, शाम के सत्र यानी शाम 5 बजे से रात 11:30 / रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा।

बीते कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को  लगातार पांचवें दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पूंजी निवेश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) एवं ITC के शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार में तेजी आई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 463.06 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 150 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,065.00 पर बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। IT, PSU बैंक और हेल्थ केयर सेक्टर में सबसे ज्यादा देखी गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक (Standard Index) सेंसेक्स 463.06 अंक यानी 0.76 फीसदी मजबूत होकर 61,112.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,209.46 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 60,507.83 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 149.95 अंक यानी 0.84 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,065.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,089.15 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,885.30 तक आया।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement