facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझमानव केंद्रित हो तकनीक, भारत को शीर्ष एआई महाशक्ति बनाने का विजन: पीएम मोदीIBBI का नया प्रस्ताव: अब कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स को रिकॉर्ड करना होगा हर फैसला, IBC में बढ़ेगी पारदर्शिता

Share Market Today: गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 200 अंक नीचे, निफ्टी 17000 से फिसला

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 9:25 AM IST
share market

गिरावट के साथ खुले बाजार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। 289.05 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ सेंसेक्स  57,925.54 के स्तर पर रहा, वहीं निफ्टी 77 अंक यानी .45 फीसदी  की गिरावट के साथ 17,074.55 के स्तर पर रहा। सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान पर हैं।

प्री-ओपनिंग में बाजार कमजोर

प्री-ओपनिंग में आज बाजार में कमजोरी दिखी। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 168.85 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 58,045.74 के स्तर पर रहा। वहीं निफ्टी 29.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17,122.10 के स्तर पर रहा।

कैसा रहेगा आज का बाजार

फेडरल रिजर्व के कमेंट और जेलेट येलेन के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट देखी दा रही है। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का है। सुबह एशियाई बाजारों पर भी दबाव देखने को मिल रही है।

SGX निफ्टी भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 76 डॉलर के पार निकला है।

वहीं सोने में की सुस्ती पर ब्रेक लगी । भाव करीब डेढ़ परसेंट से ज्यादा उछलकर 1975 डॉलर के करीब पहुंचा है।

कैसा था कल का बाजार

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार आज यानी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 140 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 17,150 के पार निकल गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 फीसदी मजबूत होकर 58,214.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 58,418.78 तक गया और नीचे में 58,063.50 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 44.40 अंक यानी 0.26 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,151.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,207.25 तक गया और नीचे में 17,107.85 तक आया।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 8:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement