facebookmetapixel
Advertisement
भारत 5G और AI अपनाने में सबसे आगे, टेलीकॉम नेटवर्क में बड़े बदलाव की तैयारी: एरिक एकुडेनप्रवासी भारतीयों की पसंद में बदलाव: NRI जमा योजनाओं में दर्ज की गई 16 फीसदी की बड़ी गिरावटफरवरी में भारत के निजी क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार, HSBC फ्लैश PMI 59.3 के साथ तीन महीने के उच्च स्तर परबैटरी एज अ सर्विस के साथ ₹6.49 लाख में आई टाटा की पंच ईवी, ₹12 लाख से नीचे के EV सेगमेंट पर फोकसवाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान: इस साल लागू होंगे ब्रिटेन और यूरोपीय संघ सहित 5 व्यापार समझौतेदिसंबर में RBI ने की 10 अरब डॉलर की रिकॉर्ड बिकवाली, रुपये को बचाने के लिए उठाया कदमDFS सचिव का सरकारी बैंकों को निर्देश: छोटे कारोबारियों के लिए कर्ज की ब्याज दर करें कमनेट FDI लगातार चौथे महीने निगेटिव, फिर भी आवक में दिखी मजबूतीRBI के नए नियमों के बाद अधिग्रहण फाइनैंसिंग के लिए जापानी बैंकों के साथ हाथ मिलाएगा SBIRBI Monthly Economic Report: मजबूत अर्थव्यवस्था व नियंत्रित महंगाई के साथ उड़ान भरने को तैयार भारत

Share Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेत के बाद बाजार की गिरावट के साथ हुई शुरुआत, 61 हजार के स्तर पर सेंसेक्स

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 9:27 AM IST
Share Market

कमजोर खुले बाजार

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 26.56 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 61,747.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 12.20 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 18,273.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

प्री-ओपनिंग
प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी रही।  09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 6.04 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 61,767.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 14.70 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 18,300.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी गुरुवार के कारोबार पर कल की बाजार की सुस्ती का असर पड़ सकता है। ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं। SGX Nifty आज सुबह लाल निशान पर खुला है, जो कि 14 अंकों की गिरावट के साथ 18,270 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी बाजारों में लगातार चौथे दिन भी गिरावट का रुख जारी रहा, क्योंकि डेट सीलिंग को लेकर हुई बैठक में कोई प्रगति नहीं देखी गई।

Dow Jones, the S&P 500 और NASDAQ Composite इंडेक्स 0.7 फीसदी तक टूट गए।

एशिया-प्रशांत में, बाजार आज सुबह मिले-जुले संकेत दे रहा है, Nikkei 225, और Kospi 0.2 फीसदी तक चढ़े। दूसरी तरफ, S&P 200 और Topix इंडेक्स 0.7 फीसदी तक गिर गए।

कमोडिटी बाजार की बात करें तो ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.2 फीसदी गिरकर 78 डॉलर प्रति बैरल और 74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।

आज इन कंपनियों के नतीजे होंगे जारी

25 मई को निफ्टी 50 में शामिल किसी कंपनी के नतीजे जारी नहीं होने। हालांकि, Vodafone Idea, IEX, SAIL, Zee Entertainment, Page Industries, Dhanuka Agritech, TTK Prestige, EClerx, Emami, HOEC, IRFC, GSFC, , Kolte-Patil Developers, Radico Khaitan जैसी कंपनियां अपनी जनवरी-मार्च तिमाही के
नतीजे जारी करेंगी।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 208 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 63 अंको की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,285.40 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement