facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 203 अंक मजबूत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:52 PM IST

विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी बाजार में निवेश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी से शुक्रवार को तेजी का रुख कायम रहा और BSE सेंसेक्स 203 अंक चढ़कर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 203.01 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 59,959.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 60,133.17 अंक तक चढ़ गया था। 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 49.85 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त लेकर 17,786.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। मारुति सुजुकी द्वारा अपनी वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में करीब पांच प्रतिशत की तेजी आई। 

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (MSE) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की गिरावट में बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 

अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,818.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement