facebookmetapixel
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे

Jyoti CNC Automation सहित तीन कंपनियों को आईपीओ के लिए SEBI की मंजूरी

Advertisement

दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ के तहत नए शेयर जारी कर 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।

Last Updated- December 20, 2023 | 10:17 PM IST
SEBI
File Pic: SEBI logo

तीन कंपनियों- ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड, बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड, और पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

इन कंपनियों ने अगस्त और अक्टूबर के बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे। इन्हें 12-15 दिसंबर के दौरान नियामक से निष्कर्ष पत्र मिले हैं। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष पत्र जरूरी होता है।

दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ के तहत नए शेयर जारी कर 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज भुगतान, दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों के वित्तपोषण और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी। ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनों के अग्रणी निर्माताओं में से एक है और इसके विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहक हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड आईपीओ के तहत 2.41 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इसमें भी ओएफएस शामिल नहीं है। आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग नई क्षमताओं को विकसित करने और मौजूदा मंचों को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। यह कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड की अनुषंगी है, जो वीजा सेवाएं देती है। पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा इसमें 1.42 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कर्ज के भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए किया जाएगा।

केरल स्थित कंपनी ऑटोमोटिव डीलरशिप में लगी हुई है। यह मारुति सुजुकी, होंडा और जेएलआर की यात्री वाहन डीलरशिप और टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन डीलरशिप का संचालन करती है। इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 3:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement