facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेट

1750% का मोटा डिविडेंड! ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

Dividend Stocks: कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट अगामी 23 अप्रैल को तय किया है। साथ ही एक्स डेट भी इसी दिन तय की गई है

Last Updated- April 19, 2026 | 6:39 PM IST
dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Schaeffler India Dividend: ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर से जुड़ी मशहूर कंपनी शेफलर इंडिया लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने निवेशकों को 35 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 2 रुपये है, जिसके हिसाब से यह 1750 फीसदी बैठता है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट अगामी 23 अप्रैल को तय किया है। साथ ही एक्स डेट भी इसी दिन तय की गई है। कंपनी ने कहा है कि डिविडेंड का पेमेंट 30 मई को शेयरधारकों के खाते में आएगा।

क्या होता है डिविडेंड?

बता दें कि डिविडेंड वह हिस्सा होता है जो कोई कंपनी अपने मुनाफे में से अपने शेयरधारकों को देती है। यानी अगर आपने किसी कंपनी के शेयर खरीदे हैं और कंपनी को फायदा हुआ है, तो वह उस कमाई का कुछ भाग आपको ‘इनाम’ के रूप में देती है, जिसे डिविडेंड कहते हैं। यह आमतौर पर प्रति शेयर के हिसाब से घोषित किया जाता है और सीधे आपके बैंक खाते में आ जाता है।

Also Read: तगड़ी कमाई के लिए तैयार रहें निवेशक, अगले हफ्ते ये कंपनियां देने जा रही हैं शानदार डिविडेंड

शेयर मार्केट में कंपनी का क्या है हाल?

BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.96 फीसदी की उछाल के साथ 4000.70 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 62,532.41 करोड़ रुपये है। अगर शेयरों के 52-वीक हाई और 52-वीक लो की बात करे तो यह क्रमश: 4,465.00 रुपये और 3,138.60 रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 2.11 फीसदी का उछाल देखा गया है। अगर लंबे समय में शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों में क्रमश: 22.88 फीसदी, 24.55 फीसदी और 287.09 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 10 साल में कंपनी के शेयर ने 401.13 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - April 19, 2026 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement