facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

टेक्सटाइल कंपनी ने किया 300% Dividend का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स– 2 साल में 172% चढ़ा शेयर

Advertisement

कंपनी ने कहा कि यह डिविडेंड जरूरी मंज़ूरी मिलने के बाद उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनका नाम रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रजिस्टर में होगा।

Last Updated- May 02, 2025 | 4:14 PM IST
Dividend Yield Stocks

टेक्सटाइल कंपनी Sarla Performance Fibers ने चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) के नतीजों के साथ निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 300% का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि हर ₹1 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹3 का डिविडेंड मिलेगा।

प्रमोटर नहीं लेंगे डिविडेंड

कंपनी ने बताया कि प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप इस डिविडेंड को नहीं लेंगे। यानी उन्हें इस लाभ से बाहर रखा गया है। इससे बाकी आम निवेशकों को ज्यादा फायदा मिलेगा। कंपनी ने कहा कि यह डिविडेंड जरूरी मंज़ूरी मिलने के बाद उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनका नाम रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रजिस्टर में होगा।

डिविडेंड पाने के लिए जरूरी रिकॉर्ड डेट 18 जून 2025 तय की गई है। कंपनी की बुक्स 19 जून से 25 जून तक बंद रहेंगी, यानी इस दौरान कोई ट्रांजैक्शन नहीं होगा।

क्या करती है Sarla Performance Fibers?

यह कंपनी पॉलीएस्टर और नायलॉन यार्न (धागा) बनाती है और उसका एक्सपोर्ट भी करती है। इसमें टेक्सचर्ड, ट्विस्टेड, डाईड यार्न और हाई टेनेसिटी धागा शामिल है। कंपनी का मार्केट कैप ₹880.96 करोड़ है।

Sarla Performance Fibers का स्टॉक पिछले 1 महीने में 41% और 1 साल में 59% चढ़ा है। पिछले 2 साल में इसमें 172% का उछाल आया है जबकि 5 साल में स्टॉक ने 617% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement