facebookmetapixel
Advertisement
तीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?Wipro Q1FY27 results: मुनाफा ₹3,356 पर स्थिर, रेवेन्यू 11% बढ़ा; ₹2 के डिविडेंड का ऐलानUS-Iran तनाव बढ़ने से गोल्ड की सेफ हैवेन डिमांड लौटेगी? क्रूड, फेड के फैसले कैसे डालेंगे असरCBDT ने FY27 के लिए CII बढ़ाकर 384 किया, 1 अप्रैल 2026 से टैक्स कैलकुलेशन के लिए होगा लागूMarket Strategy: मानसून सुधरा, अब कौन से शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई? एक्सपर्ट ने बताए टॉप सेक्टरUnion Bank पर अब क्या करें निवेशक? Q1 रिजल्ट के बाद 5 ब्रोकरेज ने बताया आगे का रास्ताPaytm: पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी, 20 जुलाई को फैसला; ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दी BUY की सलाहBUY, ADD या REDUCE? Q1 के बाद ICICI Prudential Life और ICICI Lombard पर क्या बोले ब्रोकरेजSouth Indian Bank Q1 Results: जून तिमाही में 17% बढ़ा मुनाफा, NII में 23% की छलांग; NPA घटाकिरायेदारों के ₹1.26 लाख करोड़ सिक्योरिटी डिपॉजिट में फंसे, नोब्रोकर की रिपोर्ट में Gen Z पर बड़ा खुलासा

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरा रुपया

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 पर कमजोर खुला और डॉलर के मुकाबले 82.07-82.04 के दायरे में रहा।

Last Updated- June 23, 2023 | 11:14 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

मजबूत अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 82.05 पर आ गया।

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख का असर भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से रुपये की गिरावट सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 पर कमजोर खुला और डॉलर के मुकाबले 82.07-82.04 के दायरे में रहा। खबर लिखे जाने तक डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.05 के स्तर पर था।

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 81.97 पर बंद हुआ। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 102.59 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 693.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 11:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement