facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्स

Rupee vs Dollar: रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 81.93 प्रति डॉलर

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 10:37 AM IST
Dollar vs Rupee

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह से भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.99 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 81.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 18 पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 82.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह विदेशी मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की स्थिति का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.55 पर पहुंच गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 87.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 10:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement