facebookmetapixel
Advertisement
Personal Loan लेने वाले की हो जाए मौत तो कौन भरेगा EMI? जानिए क्या कहते हैं नियमAI Stocks: महंगे चिप्स बिगाड़ सकते हैं AI का खेल! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव सेक्टर चुनने की सलाहStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक उछला, एशियाई बाजारों में रिकवरी; आज शेयर बाजार में दिख सकती है दमदार शुरुआतStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकस

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 82.10 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 11:04 AM IST
Rupee and Dollar
Shutter Stock

विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के दामों में गिरावट होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 82.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का लाभ भी घरेलू मुद्रा को मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.12 पर खुला।

शुरुआती सौदों में यह 82.16 के 82.10 के बीच कारोबार कर रहा था। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.34 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया था। रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को बाजार बंद थे।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 102.20 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement