facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में गिरावट जारी, WTI $102 और Brent $105 के करीब; जानें क्यों घट रहे भावफेड द्वारा ब्याज दर बढ़ाने से सोना 1,957 रुपये सस्ता, चांदी भी 2,485 रुपये सस्तीSemicon India 2026: PM मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनियों के CEO से की मुलाकात, भारत में निवेश और नवाचार बढ़ाने पर जोरOpening Bell: सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 23,200 के करीब; IT शेयरों पर दबावNSE IPO में पैसा लगाने का मौका आज से, GMP 9% प्रीमियम पर; जानें ब्रोकरेज की राय और जरूरी तारीखेंStocks to Watch Today: Infosys, ITC समेत इन शेयरों में हलचल, ऑर्डर से लेकर बड़ी डील तक आए कई अपडेटUS Fed Rate Hike: अमेरिकी फेड ने बढ़ाईं ब्याज दरें, आगे भी बढ़ोतरी के संकेतMeta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावट

रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.48 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:52 PM IST

वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.48 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख तथा विदेशी पूंजी की ताजा आवक के कारण रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.39 पर कमजोरी के साथ खुला और बाद में इसने 82.29 के उच्च स्तर और 82.49 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स में 0.25 प्रतिशत की तेजी 

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 48 पैसे की उछाल के साथ 82.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 110.86 पर था।

इधर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 203.01 अंक बढ़कर 59,959.85 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.91 प्रतिशत घटकर 96.08 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 2,818.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 5:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement