facebookmetapixel
Advertisement
1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेश

दमदार नतीजों से 7 प्रतिशत चढ़ा REC

Advertisement

BSE पर REC का शेयर 6.83 प्रतिशत उछलकर 464 रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- January 24, 2024 | 9:58 PM IST
Stocks TO Watch today

सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी का शेयर बुधवार को कारोबार के मध्य सत्र में सात प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उसका मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 13.5 प्रतिशत बढ़कर 3,308.42 करोड़ रुपये रहा था।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 6.83 प्रतिशत उछलकर 464 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर आरईसी का शेयर 6.72 प्रतिशत चढ़कर 463.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के मध्य सत्र में 212.43 अंक चढ़कर 70,582.98 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई का निफ्टी 0.18 प्रतिशत बढ़त के साथ 21,277.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। आरईसी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में बताया था कि दिसंबर, 2023 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग 13.5 प्रतिशत बढ़कर 3,308.42 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का मुनाफा दिसंबर, 2022 में 2,915.33 करोड़ रुपये रहा था। आरईसी की कुल आमदनी बढ़कर 12,071.54 करोड़ रुपये हो गई थी, जो दिसंबर, 2022 तिमाही में 9,795.47 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 9:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement