facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 778 अंक धड़ाम, निफ्टी 5 महीने के निचले स्तर परफॉरेक्स में रूस से आगे निकला भारत, फिर भी क्यों ₹95 के पार पहुंचा डॉलर?बैंकों में ₹11 लाख करोड़ से ज्यादा की अतिरिक्त नकदी, क्या सस्ता होगा लोन या घटेगी FD की ब्याज दरें?जुलाई में भारत का चालू खाता घाटा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 7 अरब डॉलर पर पहुंचाRapido पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए ग्राहकों पर दबाव बनाने का आरोपबप्पा के वैभव से कारोबारी उत्सव में उमंग, ₹50,000 करोड़ के व्यापार का अनुमानCoforge Share: बोर्डरूम विवाद के बाद 4% टूटा शेयर, फिर भी जेफरीज समेत 3 ब्रोकरेज को 20% तेजी की उम्मीद₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज, MDR रेट हुआ तय; 15 अक्टूबर से होगा लागूUPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर हैं कंफ्यूज? आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब यहां जान लीजिएमहाराष्ट्र में बनेगा शिपबिल्डिंग हब! ₹15000 करोड़ का निवेश और 90000 रोजगार का दावा

RBI Monetary Policy: शुरु हुई 3 दिन की बैठक, शुक्रवार को आएगा फैसला

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत हो चुकी है। आरबीआई की ये बैठक बुधवार से शुरू हुई थी। देश में जिस तरह से लगातार महंगाई बढ़ रही है उसके हिसाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में 0.50 फीसदी की एक और वृद्धि करने का फैसला आ सकता है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति का फैसला 30 सितंबर को आएगा। 
वहीं, भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बाजारों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से रुपया बाजार में, यहां पर आरबीआई के हस्तक्षेप का समर्थन करना बाजार के लिए अच्छा रहा है। 
वहीं मिगसन ग्रुप के प्रबंध निदेशक यश मिगलानी ने कहा, “आरबीआई मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए कुछ आधार अंकों की वृद्धि कर सकता है। इस समय आरबीआई अप्रत्यक्ष रूप से सभी क्षेत्रों को फायदा पहुंचाने के लिए रेपो दर में कुछ बदलाव करेगा।’’
ऐसा भी अंदेशा है कि रेपो रेट दर में बढ़ोतरी करने से होम लोन की दरें अपने उच्चस्तर पर पहुंच सकती हैं।   
वहीं आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी को लेकर उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा कि अमेरिका समेत कई अन्य केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में आक्रामक रूप से वृद्धि के बीच आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में कम से कम 0.35 से 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। 
गौरलतब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दर में मई से लेकर अब तक 1.40 फीसदी की वृद्धि की है।

Advertisement
First Published - September 29, 2022 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement