facebookmetapixel
Advertisement
Kotak Mahindra Bank Q4: मुनाफे में 10% की बढ़त, एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधारकमर्शियल गैस की कीमतों में आग: दिल्ली के फूड वेंडर्स बेहाल, रेस्टोरेंट्स रेट बढ़ाने की तैयारी में!पुरानी कंपनी का अटका PF पैसा अब तुरंत मिलेगा वापस, नया ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लॉन्च; ऐसे करेगा कामNPS सब्सक्राइबर्स सावधान! 1 जुलाई से बदल रहे हैं मेंटेनेंस के नियम, समझें आपकी जेब पर क्या होगा असरक्या आपके फोन में भी आया तेज सायरन वाला मैसेज? सरकार ने क्यों किया ऐसा टेस्टAvro India का बड़ा धमाका: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें स्टॉक स्प्लिट की पूरी डिटेलRBI में बड़ा बदलाव! रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल तक संभालेंगे अहम जिम्मेदारीनिवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेBNPL vs Credit Card: अभी खरीदें बाद में चुकाएं या कार्ड से खर्च? एक गलत फैसला बना सकता है आपको कर्जदारDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 तक कमाई का मौका! अगले हफ्ते 12 कंपनियों देंगी डिविडेंड, लिस्ट जारी

रेटिंग अपग्रेड: 3 दिन में 9 फीसदी चढ़ा इंडिगो

Advertisement

हवाई अड्डों के विस्तार और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय हिस्सेदारी से इंडिगो के शेयर में तेजी; वित्त वर्ष 2028 तक मजबूत मांग की उम्मीद

Last Updated- December 26, 2024 | 11:16 PM IST
IndiGO

इंडिगो का शेयर गुरुवार को फिर से चढ़ गया। दिन के कारोबार में यह 2.77 फीसदी चढ़कर 4,736.30 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया। शेयर में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान यह शेयर 8.86 फीसदी चढ़ा है।

गुरुवार को इंडिगो का शेयर अंत में 2.35 फीसदी की तेजी के साथ 4,716.90 रुपये पर बंद हुआ। सेंसेक्स 78,472.48 के स्तर पर सपाट बंद हुआ। बीएसई-100 सूचकांक 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 25,174.99 पर बंद हुआ।
इंडिगो के शेयर में तेजी घरेलू ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल के रेटिंग अपग्रेड करने के बाद आई है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए रेटिंग ‘बेचें’ से बदलकर ‘खरीदें’ कर दी है और कीमत लक्ष्य भी 3,847 रुपये से बढ़ाकर 5,309 रुपये कर दिया है जो 21 फीसदी की तेजी का संकेत है।

इलारा कैपिटल के गगन दीक्षित ने कहा, ‘हमने वित्त वर्ष 2025/26/27 के प्रति शेयर आय (ईपीएस) अनुमान 2 प्रतिशत/27 प्रतिशत/15 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं और वित्त वर्ष 2027 का ईवी-एबिटा आधारित कीमत लक्ष्य 3,847 रुपये से बढ़ाकर 5,309 रुपये कर दिया है।’ इलारा कैपिटल के अनुसार, वित्त वर्ष 2028 तक मजबूत मांग, सालाना वृद्धि दर और प्रमुख हवाई अड्डों पर क्षमता विस्तार को ध्यान में रखते हुए रेटिंग में सुधार किया गया है। इलारा कैपिटल ने इंडिगो के शेयर की रेटिंग को अपग्रेड करने के लिए कई अन्य कारकों पर भी ध्यान दिया है।

हवाई अड्डों पर विस्तार से वृद्धि को बढ़ावा

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के आंकड़ों के अनुसार शीर्ष सात हवाई अड्डों के लिए भारित औसत उपयोग वित्त वर्ष की पहली छमाही में 90 प्रतिशत पर पहुंच गया। नए हवाई अड्डों और टर्मिनल उन्नयन के साथ हवाई अड्डों की क्षमता से वित्त वर्ष 2025-28 में सालाना 12 प्रतिशत की चक्रवृद्धि मांग की उम्मीद है।

बेड़े के लिए बड़े ऑर्डर

इलारा कैपिटल के अनुसार वित्त वर्ष 2021 से बड़ी एयरलाइनों ने मजबूत मांग वृद्धि को पूरा करने और आपूर्ति को संतुलित करने के लिए बेड़े का मजबूत प्रबंधन किया है जिससे उनकी क्षमता का पता चलता है।

अंतरराष्ट्रीय यातायात में देसी कंपनियों की बढ़ती हिस्सेदारी

कैलेंडर वर्ष 2024 में भारतीय कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यातायात का योगदान 20 प्रतिशत रहा है, जो वित्त वर्ष 2025-28 में 12 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय विमानन कंपनियां 4 प्रतिशत का ऊंचा सीएजीआर दर्ज कर सकती हैं।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement