facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

पीरामल अल्टरनेटिव्स ने 110 करोड़ रुपये का निवेश किया

Advertisement

पीरामल ग्रुप की निवेश इकाई पीरामल अल्टरनेटिव्स ने बायोडील फार्मास्युटिकल्स में 110 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है।

Last Updated- April 08, 2024 | 10:53 PM IST
Piramal Pharma

पीरामल ग्रुप की निवेश इकाई पीरामल अल्टरनेटिव्स ने बायोडील फार्मास्युटिकल्स में 110 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। बायोडील एक कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एवं विनिर्माण कंपनी है। इस निवेश का मकसद बायोडील के सॉल्युशनों का विकास करना, उसकी उत्पादन क्षमताएं बढ़ाना और परिचालन का विस्तार करना है।

बायोडील में होने वाले इस निवेश से कंपनी की बुनियादी ढांचा एवं उत्पादन क्षमता मजबूत होगी। बायोडील कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में पहले से ही दिग्गज कंपनी है और वह नेसल स्प्रे, ड्राई पाउडर इन्हेलेशन कैप्सूल, टैबलेट और ऑइंटमेंट जैसे उत्पादों की पेशकश करती है।

यह निवेश पीरामल के परफॉर्मिंग क्रेडिट फंड के कन्वर्टेबल इंस्ट्रूमेंट के जरिये किया गया है। साल के शुरू में कंपनी ने पीआईसी/एस मंजूरी हासिल की थी जिससे बाजार में उसकी ​स्थिति और ज्यादा मजबूत हुई है। एमके ग्लोबल इस सौदे के लिए बायोडील फार्मास्युटिकल्स के लिए एकमात्र वित्तीय सलाहकार थी।

कोटक बैंक की परिसंपत्ति प्रबंधन इकाई ने निवेश के लिए जुटाई रकम

कोटक महिंद्रा बैंक की परिसंपत्ति प्रबंधन इकाई कोटक ऑल्टरनेट ऐसेट मैनेजर्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने इक्विटी में निवेश के लिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भाषा

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement