facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

₹25 प्रति शेयर तक Dividend पाने का मौका! अप्रैल के पहले हफ्ते में 7 कंपनियां जा रहीं एक्स डेट पर

Advertisement

ADC इंडिया समेत सात कंपनियों ने किया डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों को मिलेगा अच्छा रिटर्न

Last Updated- March 28, 2025 | 3:18 PM IST
Dividend Stocks

अगले हफ्ते ADC India Communications Ltd, MSTC Ltd, RailTel Corporation of India Ltd, United Spirits Ltd, PH Capital Ltd, Unifinz Capital India Ltd और Varun Beverages Ltd ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड देने की घोषणा की है। इनमें ADC India Communications Ltd ने सबसे ज्यादा 25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में इन कंपनियों की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय की गई है। तो आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितने डिविडेंड का ऐलान किया है।

ADC इंडिया देगी 25 रुपये का डिविडेंड

इस बार सबसे बड़ा डिविडेंड ADC India Communications Ltd दे रही है। कंपनी ने 25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जो निवेशक 2 अप्रैल 2025 तक कंपनी के शेयर अपने पास रखेंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी की एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल तय की गई है।

MSTC और RailTel के निवेशकों को होगा फायदा

MSTC Ltd और RailTel Corporation of India Ltd के निवेशकों के लिए भी अच्छी खबर है। MSTC Ltd ने 4.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जबकि RailTel Corporation of India Ltd अपने निवेशकों को 1 रुपये प्रति शेयर का लाभ देगी। इन दोनों कंपनियों की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल 2025 रखी गई है।

United Spirits के शेयरधारकों को मिलेगा 4 रुपये प्रति शेयर

United Spirits Ltd ने 4 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस कंपनी की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 3 अप्रैल 2025 तय की गई है। अगर कोई निवेशक 3 अप्रैल तक United Spirits Ltd के शेयर अपने पास रखता है, तो उसे इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

4 अप्रैल को PH Capital, Unifinz Capital और Varun Beverages का डिविडेंड

4 अप्रैल 2025 को तीन कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने वाली हैं। PH Capital Ltd ने 0.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। वहीं, Unifinz Capital India Ltd ने भी अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, हालांकि कंपनी ने अभी रकम के बारे में घोषणा नहीं की है। Varun Beverages Ltd ने 0.50 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। इन कंपनियों के निवेशकों को इस लाभ का फायदा उठाने के लिए 4 अप्रैल तक इनके शेयर अपने पास रखने होंगे।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement