facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Navratna PSU को ₹554.46 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही शेयरों ने भरा फर्राटा, एक घंटे में ही 7% चढ़े

Advertisement

RVNL को बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट (BSRP) के तहत 9 नए रेलवे स्टेशनों के निर्माण का काम मिला है।

Last Updated- February 19, 2025 | 10:30 AM IST
Stocks to Watch: TCS, Adani Group, IndusInd Bank, Aster DM, RVNL, Cipla

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के निवेशकों के लिए बुधवार की सुबह अच्छी खबर लेकर आई। कंपनी को 554.46 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला, जिसकी वजह से उसके शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। सुबह के कारोबार में RVNL का शेयर 7.55% तक चढ़ गया।

कहां तक पहुंचा RVNL का शेयर?

RVNL के शेयर ने बुधवार को बीएसई पर ₹332.35 से शुरुआत की, जो पिछले दिन के ₹333.10 के मुकाबले थोड़ा कम था। लेकिन इसके बाद ऑर्डर का असर देखने को मिला, शेयर ने तेजी पकड़ ली और ₹358.25 तक पहुंच गया। यानी, कुछ ही घंटों में 7% का मुनाफा कमा लिया।

क्या है यह नया प्रोजेक्ट?

RVNL को बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट (BSRP) के तहत 9 नए रेलवे स्टेशनों के निर्माण का काम मिला है। इनमें 1 एलिवेटेड स्टेशन और 8 अन्य स्टेशन होंगे। इन स्टेशनों के नाम भी सामने आए हैं – हीलालगे, सिंगेना अग्रहरा, हुश्कुर, अंबेडकर नगर, कार्मेलाराम, बेलंदूर, माराठाहल्ली, डोड्डानकुंडी और कग्गदासपुरा।

क्या-क्या होगा काम में?

RVNL सिर्फ स्टेशन नहीं बनाएगा, बल्कि सिविल वर्क, स्ट्रक्चरल डिजाइन, एंट्री/एग्जिट गेट, स्टील फुटओवर ब्रिज (FOB), रूफ स्ट्रक्चर, आर्किटेक्चरल फिनिशिंग और इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल काम भी करेगा। यानी, ये स्टेशन मॉडर्न सुविधाओं से लैस होंगे।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement