facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?

Stock Split के बाद Naukri.com की पैरेंट कंपनी ने दिया पहला डिविडेंड, रिकॉर्ड और पेमेंट डेट भी हो गई फिक्स

Advertisement

यह डिविडेंड कंपनी की 30वीं सालाना जनरल मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद मिलेगा।

Last Updated- May 28, 2025 | 10:00 AM IST
Info Edge

Naukri.com की पैरेंट कंपनी Info edge (इंडिया) लिमिटेड ने अपने Q4 FY2025 के नतीजों के साथ पहली बार डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड कंपनी के हाल ही में हुए शेयर स्प्लिट के बाद घोषित किया गया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को Rs 3.60 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी के हर शेयर की फेस वैल्यू Rs 2 है। यह डिविडेंड कंपनी की 30वीं सालाना जनरल मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद मिलेगा। डिविडेंड रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई 2025 तय की गई है। जो भी शेयरधारक इस तारीख तक शेयर के मालिक होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड भुगतान की शुरुआत 2 सितंबर 2025 से होगी।

शेयर स्प्लिट का मतलब क्या है?

इस महीने की शुरुआत में Info edge ने अपने शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये कर दी। यानी हर एक पुराने 10 रुपये वाले शेयर के बदले 5 नए 2 रुपये वाले शेयर मिलेंगे। इसे शेयर स्प्लिट कहते हैं।

Also Read: रेलवे की इस कंपनी पर सबकी नजरें, आज मिल सकता है साल का फइनल डिविडेंड

Info edge के Q4 FY25 के नतीजे

Info edge का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च 2025 तिमाही में पिछले तिमाही की तुलना में 83% बढ़कर Rs 463 करोड़ हो गया। इस लाभ में Rs 25.5 करोड़ का खास फायदा भी शामिल है। कंपनी की कुल कमाई भी बढ़कर Rs 750 करोड़ हुई, जो पिछले तीन महीनों में Rs 722 करोड़ थी। तिमाही का EBITDA Rs 248 करोड़ रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 33.1% था।

इसी बीच, मंगलवार को नौकरी के शेयर मंगलवार को 0.82% की गिरावट के साथ 1442.65 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement